IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

जिला प्रशासन पंचकूला और हरियाणा राज्य महिला आयोग के सहायोग से महिलाओं के लिए शालीमार ग्राउंड सैक्टर-5 में पावर वाॅक का आयोजन हुआ।

जिला प्रशासन पंचकूला और हरियाणा राज्य महिला आयोग के सहायोग से महिलाओं के लिए शालीमार ग्राउंड सैक्टर-5 में पावर वाॅक का आयोजन हुआ।

पंचकूला, 2 मार्च- जिला प्रशासन पंचकूला और हरियाणा राज्य महिला आयोग के सहायोग से महिलाओं के लिए शालीमार ग्राउंड सैक्टर-5 में पावर वाॅक का आयोजन हुआ। शक्ति यात्रा में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढ़ांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शक्ति यात्रा को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने हरियाणा राज्य महिला आयोज की चेयनपर्सन व सभी मैम्बरों को इस शक्ति यात्रा के आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी महिलाओं को शुभ कामनाऐं दी।    

उन्होंने कहा कि आज की इस शक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति छेड़छाड़, यौन शोषण एवं बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकना है। इन घटनाओं से छात्राओं का पूरा जीवन ही प्रभावित हो जाता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग, सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को निगरानी में रखते हुए समय समय पर इनमें आवश्यक सुधार हेतू सरकार को भी सुझाव देता है। 

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा शक्ति यात्रा का आयोजन भी इसी उद्देश्य से किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए, विशेष तौर पर रात में सुनसान सड़कों पर महिलाओं के न जाने की सोच को बदलने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। यह शक्ति यात्रा समाज में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए एक ठोस कदम है। इस या़त्रा के माध्यम से समाज में एकता और राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के प्रति लोगों की मानसिकता को बदलने और घटते लिंगानुपात को संतुलित करने के उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ‘ अभियान  के एवं हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के प्रयासों के फलस्वरूप लिंगानुपात जो वर्ष 2015 में 871 था, दिसम्बर, 2019 में बढ़कर 932 हो गया है, जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि जहां पहले परिवार में कन्या के जन्म पर एक उदासी व मायूसी का माहौल होता था, वहां अब उसके बिल्कुल विपरीत कन्या के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई जाती हैं। कुआं पूजन, थाली बजाना और वह सभ कार्यक्रम किए जाते हैं लोगों में एक नई जागरूकता आई है लोग अपनी बेटियों के साथ सोशल मिडिया में अखबारों में फोटो शेयर करते हैं। जो कि एक बहुत बड़ा बदलाव है।

हरियाणा राज्य महिला आयोज की चेयनपर्सन प्रतिभा सुमन ने कहा आज बेटी हर क्षेत्र में पुरूष से आगे है चाहे वह खेल, विज्ञान, कला, फिल्में, शिक्षा आदि क्यों ना हो आज महिला वैज्ञानिक बनकर आंतरिक्ष में मिसाईल भेज रही है, पायलट बनकर विमान उड़ा रही है। इसके लिए हमें निर्भय होकर समाज में उतरना होगा और अपने अंदर के डर से भी जीतना होगा, ताकि हम सुनसान सड़कों पर बिना डर से उतर सकें। इस पावर वाॅक का आयोजन इसी उद्देश्य को लेकर किया गया है।  

हरियाणा राज्य महिला आयोज की वाइस चेयनपर्सन प्रिती ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए समाज मंे जागरूकता की जरूरत हैं। आज महिलाएं पुरूषों से किसी भी रूप में कम नहीं हैं। सभी महिलाओं को समाज में चट्टान की तरह खड़ा होना होगा तभी पुरूषों की मानसिकता बदलेगी और नए समाज का निर्माण हो सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम सुशील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जोगिन्द्र कौर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!