चुनाव में दिव्यांगों को घर से मतदान केंद्र तक लाने की पहल
हिसार:

इस बार चुनाव के दौरान दिव्यांगों को घर से मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी उठाई जा रही है।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोकतंत्र के इस त्योहार में दिव्यांग भी बढ़चढ़ कर भाग ले सकें।
प्रशासन ने इसके लिए बीड़ा उठाया है और एक मोबाइल एप तैयार की जा रही है।
इस एप की मदद से दिव्यांगों को वोट डालने के दौरान होने वाली परेशानियों से निपटा जाएगा। इस एप के जरिए दिव्यांग मतदाता और उसका एक सहायक घर से मतदान केंद्र तक जाने और आने की सुविधा ले सकता है।
दिव्यांग को इच्छानुसार मतदान के लिए व्हीलचेयर भी प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। जिले में 11 हजार के करीब दिव्यांग हैं।
यह दिव्यांग भी मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट डाल सके इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
प्रशासन ने पहल करते हुए सात हजार दिव्यांगों को चिह्नित कर लिया है।
जल्द ही इस एप को लांच कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं डीसी खुद हर दिव्यांग को पत्र लिखकर चुनाव में वोट डालने की अपील करेंगे।
इसके लिए हर अधिकारी दिव्यांग के घर तक जाएगा। उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!