IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पंाचवे संस्करण की पंचकूला करेगा मेजबानी

23 से 25 फरवरी तक सैक्टर 1 स्थित रेड बिशप में आयोजित किया जाएगा चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव

फिल्म जगत की अनेकों हस्तियां समारोह में लेगी भाग

हरियाणा के मुख्यमंत्री 23 फरवरी को फिल्मोत्सव का करेेगे उदघाटन

For Detailed

पंचकूला, 2 फरवरी- उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले  राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर रेड बिशप के कंवेंशन हाॅल व ग्रांउंड का दौरा किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
श्री सारवान ने बताया कि चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पंाचवे संस्करण का आयोजन पंचकूला में होने जा रहा है। 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश के प्रसिद्व फिल्म कलाकार हिस्सा लेंगे। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन भारतीय चित्र साधना और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।


इस अवसर पर भारतीय चित्र साधना के आयोजन सचिव श्री सुरेंद्र यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, तथा संबंधित विभागों  के अधिकारी भी उपस्थित थे।


उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने बताया कि चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव पंचकूला के सैक्टर 1 स्थित रेड बिशप में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 23 फरवरी को फिल्मोत्सव का उदघाटन करेेगे जबकि 25 फरवरी को समापन समारोह के अवसर पर खेल, युवा मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। फिल्मोत्सव की ट्राफी लॉन्चिंग 10 जनवरी को टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में अभिनेता रणदीप हुड्डा, एवम् पम्मीबाई द्वारा की गई थी।
श्री सारवान के कहा कि हरियाणा को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के फिल्मोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होने कहा कि फिल्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है और समय से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए जाऐगे। इस बार के फिल्मोत्सव में राजकुमार राव, कंगना रनौत, किरण खेर, पंकज त्रिपाठी, सन्नी देओल, अनुपम खेर, सुदीप्तो सेन, विपुल शाह, चंद्रप्रकाश दिवेदी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के आने की  संभावना  है।  

उपायुक्त ने बताया कि ‘भारतीय चित्र साधना’ चलचित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित और प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित संस्था है जिसका उद्देश्य सिनेमा के सशक्त माध्यम का उपयोग भारतीय संस्कृति के यथार्थ चित्रण और सामाजिक एकात्मता के लिए करना है।                                                                                                                                                                            

चित्र भारती फिल्मोत्सव में देश के विभिन्न फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म प्रेमी भाग लेते हैं। इसमें नवोदित फिल्मकारों के चलचित्रों का प्रदर्शन, फिल्म जगत के मूर्धन्य कलाकारों से संवाद एवं युवाओं के लिए कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं। फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार- अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री, प्रसून जोशी, सुभाष घई, हेमामालिनी, मधुर भंडारकर आदि चित्र भारती के मंच को सुशोभित कर चुके हैं।

https://propertyliquid.com