हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अंजली गर्ग को सिविल सेवा परीक्षा में 79वां स्थान प्राप्त करने पर उनके निवास पर पहंुचकर लडडू खिलाकर दी बधाई

चंडीगढ़ में पाबंदियों पर प्रशासन का बड़ा फैसला, शहर में पाबंदियों का दायरा और ज्यादा कम कर दिया

चंडीगढ़:

For Detailed News-

चंडीगढ़ में पाबंदियों पर प्रशासन का बड़ा फैसला

एक समय में कोरोना वायरस का बरपा कहर अब शांत हो गया है| इसीलिए इसके चलते लागू पाबंदियों के दायरे को कम किया जा रहा है| हालांकि, पाबंदियों को पूर्ण तरीके से हटाने की अभी जहमत नहीं उठाई जा रही है| इधर, चंडीगढ़ में भी अब पाबंदियां सिमटने लगी हैं| मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर में पाबंदियों का दायरा और ज्यादा कम कर दिया है|

शहर में अब सभी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी| दुकान मालिकों को हर हाल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना है और ग्राहकों से करवाना है|
शहर में अब रेस्टोरेंट और बार खुल सकेंगे, 50% क्षमता के साथ इनका संचालन हो सकेगा| इनके खुलने का का समय सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा|
रात का कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा|
रविवार को पूर्ण बंदी रहेगी| सिर्फ बहुत जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की इजाजत| इस दिन वाहनों के आवागमन पर भी पाबन्दी रहेगी|
शॉपिंग मॉल्स सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे| मॉल के अंदर ईटिंग पॉइंट्स रात 8 बजे तक खुले रह सकते हैं| मॉल के लिए प्रशासन की तरफ से ये भी कहा गया है कि मॉल में भीड़ जमा न होने पाए| मॉल में दुकानों और खुले एरिया में भीड़ को जमा होने से रोका जाए| इसके साथ ही मॉल आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाए और उनके सनेटाइज़ की व्यवस्था हो|
जिम, वेलनेस सेंटर, क्लब्सऔर स्पा भी खुल सकेंगे, 50% क्षमता के साथ इनका संचालन हो सकेगा| इनके संचालनकर्ताओं को कहा गया है कि वह यहां कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखें| इसके साथ ही स्टाफ को वैक्सीनेट करवाएं|
सिनेमा हॉल/थिएटर बंद रहेंगे|
संग्रहालय और पुस्तकालय खुले रहेंगे|
विवाह, दाह संस्कार या किसी अन्य सभा के लिए अधिकतम 30 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति है|
सुखना झील सुबह 05:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक खुली रहेगी, नौका विहार की अनुमति नहीं है| रविवार को झील बंद रहेगी|

https://propertyliquid.com