*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

ग्रामीण आजिविका मिशन महिलाओं की अनुठी पहल- वीरेन्द्र गिल

पंचकूला  27 मई- ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत खण्ड मोरनी के स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने कोरोना महामारीे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के अलावा स्वंय बनाए हुए मास्क एवं सेनीटाईजर उचित दर पर उपलब्ध करवाए। समूह की महिलाओं ने मोरनी के मैन बाजार में सेनीटाईजर बिक्री  का स्टाल लगाकर लोगों को कोरोना बचाव के लिए सचेत एवं जागरूक किया। 

For Detailed News-

आजिविका मिशन के इस स्टाल का उदघाटन तहसीलदार कालका वीरेन्द्र गिल ने किया और लोगों को आजिविका मिशन से जुड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आजिविका मिशन वास्तव में महिलाओं को विशेषकर आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। इससे जुड़ी हुई महिलाएं अपने पैरों पर खडी हो रही है और अपने घरेलू खर्च आसानी से निकाल रही है। स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने स्तर पर घरों में मास्क एवं सेनीटाईजर बनाने का कार्य कर रही है। जो मार्केट में सस्ती दर पर लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

https://propertyliquid.com/

उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को बैंक के माध्यम से कम रेट पर ़ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है जिसका भुगतान आसानी किश्तों में किया जा सकता है। इस प्रकार मोरनी क्षेत्र की महिलाओं के लिए आजिविका मिशन  बहुत ही कारगर एवं लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने खण्ड की अन्य महिलाओं को भी समूह से जुडने का अनुरोध करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वंय सहायता समूहों में शामिल होकर आजिविका मिशन योजना का लाभ उठाएं और पूर्ण रूप से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनें। 

इस मौके पर महिला प्रोफेशनल आरूषी, खण्ड की महिला प्रधान मधु शर्मा, पीएनबी बैंक मैनेजर अनिल गुप्ता, नीलम राणा, संतोष शर्मा, ब्लाॅक कोर्डिनेटर पूनम सहित समूहों से जुड़ी हुई कई महिलाएं मौजूद रही। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!