*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों के लिए जाएंगे ट्रायल

सिरसा, 30 नवंबर।

For Detailed News-


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 05 से 14 फरवरी 2022 तक करवाया जाएगा। इसके तहत 25 खेलों के लिए अंडर 18 वर्ष खिलाड़ी (लड़के व लड़कियां) भाग ले सकते है।


जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि कबड्डी के ट्रायल सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक मे लिए जाएंगे। खो-खो व हैंडबॉल के ट्रायल महाबीर स्टेडियम हिसार में, वालीबाल व फुटबॉल के ट्रायल कर्ण स्टेडियम करनाल में, हॉकी के ट्रायल मार्कंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद कुरुक्षेत्र में तथा बास्केटबॉल के ट्रायल कैथल स्टेडियम में लिए जाएगे। उन्होंने बताया कि इन खेलों में भाग लेने के लिए लड़कियों के ट्रायल 19 दिसंबर को व लड़कों के ट्रायल 20 दिसंबर को लिए जाएंगे।

https://propertyliquid.com


उन्होंने बताया कि इन खेलों में भाग लेने के लिए विद्यालयों में पढ़ रहे खिलाडिय़ों को स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर के जाए। जो खिलाड़ी विद्यालय मे नहीं पढ़ रहे वे अपना आधार कार्ड, 10वीं कक्षा की डीएमसी, जन्म प्रमाण पत्र, हरियाणा रेजिडेंस या पासपोर्ट अपने साथ लेकर जाए।