IGNOU Regional Centre, Chandigarh celebrates 'Har Ghar Tiranga' Campaign

कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने पिंजौर ब्लॉक के गाँवों का दौरा कर मक्के की फसल का किया निरीक्षण

For Detailed

पंचकूला, 14 अगस्त उपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ता के निर्देशानसार कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला की टीम ने आज पिंजौर ब्लॉक के गाँवों का दौरा किया और मक्के की फसल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मक्के की फसल पर कीटों के प्रकोप की स्थिति का आकलन करना था।
इस मौके पर जांच में पाया गया कि कई खेतों में फॉल आर्मीवर्म का हमला देखा गया है, लेकिन यह हमला अभी ईटीएल(इकोनोमिक थे्रसहोल्ड लेवल)  से नीचे है। इसका मतलब यह है कि कीटों की संख्या अभी इतनी नहीं बढ़ी है कि वे फसल को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुँचा सकें, और इस स्तर पर तुरंत बड़े पैमाने पर रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव जरूरी नहीं है।

किसानों के लिए सलाह-
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार अपनी फसल की निगरानी करें। निम्नलिखित तरीकों से कीटों को नियंत्रित किया जा सकता है।

सतर्क रहें- हर दिन सुबह या शाम के समय पौधों की पत्तियों और भुट्टों की जांच करें। यदि आपको 5-10ः से ज्यादा पौधों पर कीट का हमला दिखे, तो तुरंत कार्रवाई करें।

जैविक नियंत्रण- शुरुआती चरण में, किसान नीम तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं। यह कीटों के विकास को रोकता है और फसल के लिए सुरक्षित है।

रासायनिक नियंत्रण (अगर जरूरी हो तो)-  यदि फॉल आर्मीवर्म का हमला बढ़ता है और जैविक तरीके काम नहीं करते, तो ही रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करें।
मदद लें- किसी भी संदेह की स्थिति में, किसान तुरंत अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।

https://propertyliquid.com