Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

किसान कृषि विविधीकरण अपनाकर बढ़ाएं अपनी आमदनी, कृषि के साथ-साथ अन्य कृषि विकल्पों को अपनाएं किसान : उपायुक्त अनीश यादव कुमार

सिरसा, 22 जनवरी।  

For Detailed News-


उपायुक्त अनीश  यादव ने बताया कि कृषि विविधिकरण या तो फसल के पैटर्न में बदलाव को दर्शाता है या अन्य गैर कृषि विकल्पों को दर्शाता है, जो उच्च स्तर की आय उत्पन्न करने में मदद करते है। इन विकल्पों में पशु पालन, मुर्गी पालन, बागवानी आदि शामिल हंै।


उपायुक्त ने जिला के किसानों का आह्वïान करते हुए कहा कि वे अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि में विविधीकरण को अपनाएं। ऐसा करके वे जोखिम कारकों को कम कर सकते है, क्योंकि कृषि विविधिकरण अपनाने से यदि मौसम फसल के उत्पादन के अनुकूल नहीं रहता है तो भी किसान अपने सभी संसाधनों को नहीं खोते है। चूंकि कई फसलों को एक छोटे से खेत से काटा जा सकता है। इसलिए उत्पादन 10 गुणा तक बढ़ जाता है, जिससे पर्याप्त आय सुनिश्चित होती है। कृषि विविधिकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार सर्जित होते है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है तथा इससे कीट भी नियंत्रित होते है।


उन्होंने कृषि विविधीकरण के संदर्भ में कहा है कि यह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है। प्रथम क्षैतिज विविधीकरण के अंतर्गत एक ही फसल की खेती जैसे गेहूं-धान, गेहूं-कपास की बजाय कई फसलों या फसलों के मिश्रण से संबंधित है। जैसे मिश्रित मौसमी सब्जियों की कास्त आदि इस प्रकार का विविधीकरण विशेष रूप से छोटे किसानों के लिए उपयोगी है, जो जमीन का एक छोटा टुकड़ा रखते है। यह उन्हें फसल की तीव्रता में वृद्धि करके अधिक आय उत्पन्न करने में मदद करता है।

https://propertyliquid.com


कृषि विविधीकरण के दूसरे प्रकार वर्टिकल विविधिकरण के तहत कई फसलों के साथ-साथ औद्योगिकीकरण के समावेश को दर्शाता है। इसके अंतर्गत किसान एक और कदम उठाते है और फसल उत्पादन के साथ-साथ उनसे संबंधित औद्योगिकीकरण में भी निवेश करते है जैसे बागवानी विभाग की बात करे तो किसान बागवानी फसलों फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, फूल उत्पादन, खुम्बी उत्पादन, शहद उत्पादन के साथ-साथ इनसे संबंधित छोटे उद्योग धंधे जैसे फल, सब्जी से संबंधित, प्रसंस्करण इकाई जैसे जैम, जैली, मुरब्बा, चटनी, अचार आदि में निवेश करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते है।