कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा कालका, पिंजौर के 57 विकास कार्यों के 5 करोड़ 61 लाख के विकास कार्यों का टेंडर शीघ्र जारी किया जायेगा।
पंचकूला, 9 जुलाई-
कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा कालका, पिंजौर के 57 विकास कार्यों के 5 करोड़ 61 लाख के विकास कार्यों का टेंडर शीघ्र जारी किया जायेगा।
श्रीमती शर्मा आज अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से नगर निगम के विकास कार्यों पर चर्चा कर रही थी। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 2.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पहले ही जारी किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 12.73 करोड़ रुपये के 34 विकास कार्यों के टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है और यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी करके इन कार्यों के भी टेंडर जारी करवाये जायेंगे। विधायक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र मे पेयजल की समस्या के समाधान के लिये निगम द्वारा कार्य आरंभ किया जा चुका है और इस कार्य पर 33.62 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के तहत आने वाले कालका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को स्ट्रीट लाईट की सुविधा से जुड़े कार्य भी विशेष प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निगम क्षेत्र में पार्कों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण पर भी विशेष ध्यान देने के लिये कहा है।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!