MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

ऑर्गेनिक खेती के लिए किसानों को किया जा रहा जागरुक : रणजीत सिंह

-हलका के किसानों को कुरुक्षेत्र में दिलाई जा रही ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग


-मुख्यमंत्री ने रानियां हलका को दी हैं करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात


-25 सितंबर को उनके सिरसा निवास पर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर हजारों लोग करेंगे शिरकत

For Detailed


सिरसा, 24 सितंबर।


हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि रानियां हलका में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने हलका के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कई करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया है। मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों पर तेजी से कार्य चल रहा है।


बिजली मंत्री स्थानीय विश्राम गृह में आमजन की समस्याए सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए हुए सभी लोगों की शिकायतों व समस्याओं को बारिकी से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रानियां हलके में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मौसम के बदलाव के चलते वर्तमान दौर में परंपरागत खेती किसानों के लिए लाभदायक सिद्घ नहीं हो रही है। इसलिए किसानों को ऑर्गेनिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में किसानों को कुरुक्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। रानियां हलका से भी किसानों के दो ग्रुप को भेजा गया है और आगे भी कई किसानों को ऑग्रेनिंक खेती के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।  उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती से किसानों को काफी फायदा होगा इसलिए हरियाणा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसानों को ऑर्गेनिक खेती से जोडऩे का प्रयास कर रही है। बिजली मंत्री ने  कहा कि 25 सितंबर को उनके सिरसा निवास पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती मनाई जाएगी, जिसमें हजारों लोग पहुंचेंगे।

ttps://propertyliquid.com/