IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

एकल नृत्य प्रतियोगिता में शास्त्री द्वितीय वर्ष की वैष्णवी रही प्रथम

वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरांजलि में संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीत गायन, वैदिक मंत्रोच्चारण, हरियाणवी रागिनी व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

For Detailed

पंचकूला, 20 फरवरी – श्रीमाता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, पञ्चकूला द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरांजलि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीटा गुप्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इसके तहत संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीत गायन, वैदिक मंत्रोच्चारण, हरियाणवी रागिनी व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता (शास्त्री तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर भूपेंद्र (शास्त्री तृतीय वर्ष) रहें। संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशीष (शास्त्री तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान गोविंद (विशारद प्रथम वर्ष) रहे। हरियाणवी रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम (शास्त्री प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान कविता(शास्त्री तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान अंकित (शास्त्री द्वितीय वर्ष) रहे।

उन्होंने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोविंद (विशारद प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान आशीष (शास्त्री तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान ध्रुव (विशारद द्वितीय वर्ष) रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी (शास्त्री द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान हिमांशी (विशारद प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान कविता (शास्त्री तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। प्राचार्या जी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के समन्वयक का दायित्व डॉ. रेणुका ध्यानी, संयोजक का दायित्व डॉ सुनील कुमार एवं सहसंयोजक का दायित्व डॉ. राजबीर ने निर्वहण किया। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. कमलेश, डॉ. जितेन्द्र आर्य एवं डॉ. रेणुका ने निर्णायक पद को अलंकृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहें।

https://propertyliquid.com