*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

आमजन के हित में व संतुलित होगा बजट : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

सिरसा, 24 फरवरी।

For Detailed News


हरियाणा के बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश का आने वाला बजट सभी वर्गों के हित में व संतुलित होगा। बजट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे हैं। विभिन्न विभागों व आमजन की जरूरतों के मद्देनजर सुझाव लिए जा रहे हैं।


कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह वीरवार को सिरसा स्थित अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समाधान जल्द करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण तथा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के माध्यम से गरीब पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

https://propertyliquid.com/


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई वर्कशॉप में कई अहम फैसले लिए गए हैं। 18 हजार जेल वार्डन को हैड वार्डन बना दिया गया है। यह सभी 18 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इसी के साथ जेलों में फिमेल डाक्टर नियुक्त करने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा कैदियों को अच्छा व शुद्ध खाना मिले इसके लिए भी योजना बनाई गई है। नूंह में नए मॉडल का जेल निर्माण किया गया है जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इसी के साथ रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए 80 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। इस जेल में खुंखार कैदियों को रखा जाएगा।