*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की रहेगी विशेष भूमिका

सिरसा, 08 दिसंबर।

For Detailed News-


जिला स्तरीय गीता महोत्सव में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं व प्रबुद्ध नागरिक भी विशेष तौर पर जिला प्रशासन को अपना सहयोग देकर महोत्सव को सफल बनाएं।


यह बात उपमंडलाधीश नागरिक जयवीर यादव ने बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस बार जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 दिसंबर तक स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव के पहले दिन 12 दिसंबर को हवन यज्ञ, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे दिन 13 दिसंबर को प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेमिनार तथा तीसरे दिन 14 दिसंबर को नगर शोभा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत रूप से गीता महोत्सव का समापन सम्मान समारोह के साथ होगा। नगर शोभा यात्रा की शुरुआत स्थानीय नेहरू पार्क से की जाएगी जिसमें सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं अपना योगदान देंगी। 

https://propertyliquid.com


उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में गीता के जीवन से जुड़े पहलुओं पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठन मिलकर शहर में 14 दिसंबर को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य व साफ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किये जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे महोत्सव के दौरान झांकी, स्वागत द्वार, श्लोक व मंत्रो उच्चारण, आरती, सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण, उद्बोधन, जलपान सेवा आदि कार्यों में विशेष रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।