IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

आचार्य चरक अनुसार सफल चिकित्सक बन संस्थान का गौरव बढाएं- संजीव शर्मा 

रोगों की रोकथाम और उपचार की संपूर्ण उपचार पद्धति आयुर्वेद

आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति ने बनाई विश्व स्तर पर पहचान

For Detailed



पंचकूला 11 नवम्बर – राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि आचार्य चरक के अनुसार एक सफल चिकित्सक बनकर संस्थान का गौरव बढाएं ताकि यह संस्थान हरियाणा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर उभरे।

कुलपति सूत्रारंभ-2024 के माध्यम से बीएएमएस प्रथम वर्ष के बैच के शुभारम्भ के बाद चिकित्सकों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सफल एवं कारगर ईलाज है। यह कोरोना काल के दौरान ही साबित हो गया। अब निरंतर आयुर्वेद की पहचान बढ रही है और आयुर्वेद चिकित्सक भी लोगों को सही ईलाज कर स्वस्थ नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है।

श्री शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद के मूल सिद्वांतो का उत्साहपूवर्क अध्ययन करें और संस्थान के साथ साथ एक बेहतर चिकित्सक के रूप में स्थापित करें। आयुर्वेद में स्वास्थ्य की रक्षा प्रभावी ढंग से होती है और यह एक रोगों की रोकथाम और उपचार की संपूर्ण उपचार पद्धति है जिसका पश्चमी देश भी अनुसरण कर रहे है और आज आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद ज्ञान का केंद्र बन रहा है और छात्रों को आयुर्वेद के प्रति समर्पित रहने के साथ ही स्वस्थ और प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरित किया।

https://propertyliquid.com