*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार अभियान शुरू

सिरसा, 3 जून।

एक माह तक अभियान चला लोकसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां जिला के 324 गांवों करेंगी कवर 

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनस पर्क एवं भाषा विभाग ने विशेष प्रचार अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिला के सभी गांवों में विभागीय भजन पार्टियों द्वारा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में भजन पार्टियां 324 गांवों को कवर करेगी।


             इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. साहिब राम गोदारा ने बताया कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभाग के प्रचार अमले द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की 7 भजन पार्टियों द्वारा जिला के सभी खंडों में विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय पार्टियों को सरकार की उपलब्धियों से जुड़े गीत व भजन उपलब्ध करवाए गए हैं जिनमें सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी शामिल हैं। 


               उन्होंने बताया कि विभागीय भजन पार्टियों में खंड ऐलनाबाद में जगदीश चंद्र एंड भजन पार्टी, खंड डबवाली में जुगती राम एंड पार्टी, खंड बड़ागुढा में लाला राम एंड पार्टी तथा खंड औढां में रविंद्र कुमार एंड पार्टी द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा सूचिबद्घ पार्टियों में खंड रानियां में संतोष एंड पार्टी, खंड चौपटा बुटा सिंह एंड पार्टी तथा खंड सिरसा में प्रीतम सिंह एंड पार्टी द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply