*MC Commissioner orders swift action to tackle Sector 35’s road and drainage concerns*

शाह बोले – भाजपा सत्ता में आई तो जेल में होंगे भ्रष्टाचारी

ओडिशा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चिटफंड तथा खनन घोटाले जैसे मुद्दों को लेकर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर रविवार को हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अगर भाजपा सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को जेल में डाला जाएगा।

राज्य में पार्टी घोषणापत्र जारी करने के बाद शाह ने कहा कि भाजपा पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार की बेड़ियां तोड़ एक ‘नए ओडिशा’ का गठन करेगी। राज्य में पिछले 19 साल से बीजद का शासन है।

शाह ने कहा, खनन आवंटन में भ्रष्टाचार बढ़ा है, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण प्रदान करने के कारण चिटफंड घोटाला भी फलाफूला।

शाह ने कहा, बड़ी संख्या में मासूम और गरीब निवेशकों को ठगा गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार नौकरशाहों को दे दिए गए हैं, वहीं सत्तारूढ़ बीजद वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा, ओडिशा का शासन नौकरशाह चला रहे हैं, उन्हें लोगों की आकांक्षाओं की कोई समझ नहीं है। 

भाजपा के राज्य तथा केन्द्र में सत्ता में आने का विश्वास जताते हुए शाह ने कहा कि राज्य के लिए पार्टी का घोषणापत्र किसानों, महिलाओं, युवकों और समाज के कमजोर तबके के विकास एवं सशक्तिकरण पर केन्द्रित है।

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ चार चरणों में होंगे। 147 विधानसभा और 21 लोकसभा सीटों पर मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply