IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

लॉकडाउन : उपायुक्त ने किया मंडी व गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सिरसा, 21 अप्रैल।

लॉकडाउन : उपायुक्त ने किया मंडी व गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


            उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने गत सायं डेरा सच्चा सौदा स्थित खरीद केंद्र स्थानीय अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद के लिए किए गए प्रबंधों का बारिकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी डॉ. अरुण कुमार भी साथ रहे। निरीक्षण दौरे के दौरान उपायुक्त ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस की अनुपालना का भी जायजा लिया।

For Detailed News-


                उपायुक्त ने गत सायं सबसे पहले डेरा सच्चा सौदा के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर सोशल डिस्टेंस संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए किए गए प्रबंधों का बारिकी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि गेहूं खरीद के दौरान सोशल डिस्टेंस विशेष ध्यान रखा जाए। खरीद केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मूंह पर मॉस्क होना चाहिए। खरीद केंद्र को दिन में दो बार सेनेटाइज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गेहूं बिक्री के लिए बारी वाला किसान ही आए। सोशल डिस्टेंस व लॉकडाउन की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा पीने के पानी, बिजली, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएं भी सुचारू रूप से संचालित रहें। इसके बाद उपायुक्त ने स्थानीय अनाज मंडी में पहुंचकर मंडी में किए गए प्रबंधों व गेहूं खरीद बारे संबंधित अधिकारी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा गेहूं की खरीद सुचारू रूप से हो और किसानों को कोई दिक्कत न हो।


दुकानदार को प्रशासनिक हिदायतों व युवक को दी मॉस्क पहनने की नसीहत :


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान व डीआईजी डॉ. अरूण कुमार ने लॉकडाउन की अनुपालना के निरीक्षण के दौरान लोगों को मॉस्क पहनने व प्रशासनिक हिदायतों की अनुपालना बारे नसीहत दी। उपायुक्त जब निरीक्षण कर रहे थे, उस दौरान एक दुकान पर बिना सोशल डिस्टेंस व मॉस्क के युवक खरीददारी कर रहा था। उपायुक्त ने गाड़ी से उतरकर उस युवा को पहले मॉस्क पहनवाया और बाद में उसे मॉस्क पहनने की जरूरत बारे नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस की अनुपालना बहुत ही जरूरी है। बिना मॉस्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न आए और संक्रमण के बचाव के लिए सभी आवश्यक उपायों को अपनाएं। उन्होंने दुकानदार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना मॉस्क के किसी को भी सामान न दें और प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही दुकान खोलें व बंद करे। कोई भी दुकानदार लॉकडाउन की उल्लंघना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

https://propertyliquid.com/


नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का जाना हालचाल, मॉस्क आदि की उपलब्धता बारे ली जानकारी :


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने शहर के निरीक्षण के दौरान विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा उपायुक्त ने कर्मचारियों का हौसला बढाते हुए उनकी ड्यूटी व कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए मॉस्क आदि की उपलब्धता बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी इस बारे जागरूक करें। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर न घूमेंं। यदि कोई लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!