भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-73 की सड़क चैड़ी करने का कार्य पूरा किया जा रहा है।
पंचकूला, 4 अक्टूबर- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-73 की सड़क चैड़ी करने का कार्य पूरा किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कल 5 अक्टूबर को पंचकूला, पिंजौर और कालका क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 10 घंटे यानी प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगी।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव सिवाच ने बताया भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एनएच-73 का 157.192 किलोमीटर से 176.400 किलोमीटर यमुनानगर, साहा, बरवाला, पंचकूला सेक्शन का निर्माण कार्य हरियाणा में प्रगति पर है। इस कारण 220 केवी मदनपुर-टेपला लाईन तथा 220 मदनपुर-रायेवाली लाईन बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि शट डाउन अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति का प्रबंध हिमाचल प्रदेश बिजली विभाग द्वारा किया जाएगा। इसलिए पंचकूला, पिंजौर तथा कालका क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में बदलाव तथा तकनीकी कारणों से बाधित रह सकती है।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!