147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

पराली न जलाने बारे किया किसानों को जागरूक

सिरसा, 2 नवंबर।       

जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में धान की पराली न जलाने बारे किसानों को जागरुक करने के लिए उनके खेतों में किसान जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधीश जयवीर यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर किसानों को धान की पराली को मिट्टी में मिलाने के कृषि यंत्रों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।     

 उपमंडलाधीश जयवीर यादव ने बताया कि आज विभाग की टीमों द्वारा जिला के गांव दड़बी, भावदीन, रसूलपुर व सिकंदरपुर आदि गांवों का दौरा कर किसानों को धान की पराली न जलाने बारे प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता शिविरों में धान की पराली को खेत की मिट्टी में मिलाकर खाद के रुप में प्रयोग करने के तरीकों के बारे में बताया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को इन जागरूकता शिविरों में धान की पराली जलाने पर होने वाले नुकसान तथा पराली न जलाने पर होने वाले फायदों के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर दिये जा रहे अनुदान व अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों से कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण, स्वास्थ्य और जमीन की उर्वरता पर इसका विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसान पराली न जलाकर न केवल पर्यावरण को अशुद्ध होने से बचा सकते हैं अपितु अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply