46 PU Faculty shines among “TOP 2% SCIENTISTS OF THE WORLD”

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

सिरसा, 7 जून।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 के लिये पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है  जिसकी अन्तिम तिथि केन्द्र सरकार द्वारा 15 सितम्बर 2019 तय की गई है।


                       यह जानकारी देते हुए नगराधीश जयवीर यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कार श्रृखंला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जाते है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, औषधि, सामाजिक कार्य, विज्ञान, अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि क्षेत्र शामिल हैं।


                       इन पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट www.padmaawards.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इस वेबसाइट से निर्धारित पात्रता और मापदंड की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। जिसकी अन्तिम तिथि केन्द्र सरकार द्वारा 15 सितम्बर 2019 तय की गई है।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply