धान की बजाय मक्का की करें बुआई नि:शुल्क मिलेगा मक्का का बीज
सिरसा, 3 जुलाई।
इच्छुक किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारीकार्यालय में संपर्क कर करवाएं रजिस्ट्रेशन
प्रदेश सरकार कम पानी में होने वाली फसलों को बढावा देने के उद्ेश्य से किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में यदि कोई किसान धान की बजाय मक्का फसल की बुआई करता है, तो उसे मक्का बीज नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी या उप मंडल कृषि अधिकारी से संपर्क कर अपना रजिस्टे्रशन करवा सकता है।
उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने बताया कि प्रदेश सरकार फसल प्रबंधन करके ग्रामीण क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन कि दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नाबार्ड के माध्यम से योजना के तहत धान की बजाय कम पानी की लागत की फसलों की बुआई के लिए नि:शुल्क बीज उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि जो किसान धान की फसल की बजाय यदि मक्का की फसल की बुआई करता है, तो उसे मक्का का नि:शुल्क बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी, उप मंडल कृषि अधिकारी या उप निदेशक कृषि से संपर्क कर करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला के लिए 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 क्विंटल मक्का बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जो किसान रजिस्ट्रेशन करवाएगा उसी को नि:शुल्क में मक्का का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान रजिस्ट्रेशन उपरांत अपने नजदीकी बीज विकास निगम से मक्का का बीज नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए जिन किसानों ने योजना का लाभ उठाना है, वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में करवा दें।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!