*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह को भव्य, मनमोहक व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं के अलावा आम नागरिक भी सहयोग देने में जुटे हैं।

सिरसा, 2 अगस्त।


                गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह को भव्य, मनमोहक व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं के अलावा आम नागरिक भी सहयोग देने में जुटे हैं। सिरसा शहर के मुख्य सड़कों के साथ-साथ हर चौक-चौराहों को संवारा व सजाया जा रहा है। जगह-जगह गुरु नानक देव जी की शिक्षा व संदेश से प्रेरित करने वाले लगे होर्डिंग्स, पोस्टर व ध्वजों से पूरा शहर गुरू के रंग में रंग गया है। 


              पूरे शहर के अलावा हर गांव व गलियों में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की प्रचार मंडली और प्रचार वाहन लोगों को गुरू पर्व के बारे में जागरुक कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों व संगतों को प्रचार सामग्री के माध्यम से राज्य स्तरीय गुरू पर्व में आने का निमंत्रण भी दे रहे हैं। आयोजन स्थल सिरसा की अनाजमंडी का तो नजारा ही बदल गया है। समारोह स्थल पर बने मुख्य मंच व रंग बिरंगे टैंट से बनाए गए शैड भी दर्शनीय लग रहे हैं। समारोह स्थल के सभी द्वारों पर बनाए गए गुरू नानक देव जी के चित्र से सजे मनमोहक द्वार और सड़क के बीचों बीच लगी ग्रील पर लगाए गए ध्वजों से पूरा सिरसा गुरूमय हो गया है। सड़कों की विशेष सफाई के अलावा छिड़काव किया जा रहा है। सड़क के दौनों ओर रंग बिरंगे फूलों के पौधे व ग्रिल-खंभों पर पेंट भी करवाया जा रहा है। 


            गुरू नानक देव के 550वें पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह में होने वाले गुरू जी की जीवनी पर आधारित कार्यक्रमों, प्रदर्शनी तथा लाइट व साउंड इफेक्ट के माध्यम से दर्शाए जाने वाले नाटक ‘गगन में थालÓ को लेकर भी आमजन बहुत उत्साहित हैं। पर्व पर हर नागरिक अपनी हाजिरी व यथासंभव योगदान देने को आतुर है। समारोह में लाखों श्रद्घालुओं के पहुंचने की संभावना व लोगों के उत्साह को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply