Browsing: स्वदेशी महोत्सव 2025
स्वदेशी महोत्सव 2025 के छठे दिन तुलसी पूजन सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी विचारधारा का भव्य संगम
पंचकूला, 25 दिसंबर: सेक्टर-5 परेड ग्राउंड, पंचकूला में आयोजित स्वदेशी महोत्सव 2025 के छठे दिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं स्वदेशी विचारधारा से जुड़े कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री कश्मीरी लाल और गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महारा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेले में लगी विभिन्न स्वदेशी स्टालों का निरीक्षण किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला केवल खरीद-बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों, मूल्यों और स्वदेशी भावनाओं से लोगों को जोड़ने का सशक्त प्रयास है। स्वदेशी मेले में इस दौरान हरियाणवी…
विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हाथ से बनी वस्तुएं बनी आकर्षण का केन्द्र* पंचकूला दिसम्बर 25: स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंचकूला के सैक्टर 5 परेड ग्राऊंड में चल रहे स्वदेशी महोत्सव 2025 में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हाथ से बनी वस्तुएं आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह जानकारी स्वदेशी महोत्सव के संयोजक राजेश गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के प्रचार प्रसार के लिए प्रदर्शनी में अनेक हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी के संयोजक…
स्वदेशी महोत्सव 2025 में CBC द्वारा चित्र प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
भारी फुटफॉल के बीच जनकल्याण योजनाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण जारी स्वदेशी महोत्सव 2025 में बच्चों की रचनात्मक भागीदारी, प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र। For Detailed पंचकूला, 24 दिसंबर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में आज चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विगत…
2 लाख लोगों ने देखी किसानी सांस्कृतिक प्रदर्शनी For Detailed पंचकूला दिसम्बर 24: स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंचकूला के सैक्टर 5 परेड ग्राऊंड में चल रहे स्वदेशी महोत्सव 2025 में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणा की किसानी संस्कृति को उजागर किया गया है। इस प्रदर्शनी में किसानी संस्कृति से जुड़ी हुई 100 साल से पुरानी विषय वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। यह जानकारी स्वदेशी महोत्सव के संयोजक राजेश गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी महोत्सव 2025 में विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए…
स्वदेशी महोत्सव 2025 में केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) प्रदर्शनी का हरियाणा मंत्रियों ने किया अवलोकन।
केंद्र सरकार की योजनाओं एवं 11 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना केंद्रीय संचार ब्यूरो ने मंत्रियों व आमजन को प्रदर्शनी की थीम व उद्देश्य से कराया अवगत। मल्टीमीडिया माध्यमों से जनकल्याण योजनाओं का प्रभावी प्रचार। पंचकूला, 23 दिसंबर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आज हरियाणा सरकार के माननीय मंत्रियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर श्याम सिंह राणा, माननीय कैबिनेट मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार तथा गौरव गौतम, माननीय मंत्री, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा सरकार उपस्थित…
हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को जुडऩे का न्यायाधीश जगदीप लोहान ने किया आह्वान
For Detailed पंचकूला दिसम्बर 23: स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंचकूला के सैक्टर 5 परेड ग्राऊंड में चल रहे स्वदेशी महोत्सव में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात जाने-माने न्यायाधीश जगदीप लोहान ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को जुडक़र अपने अतीत का इतिहास जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पीढ़ी अपने अतीत के इतिहास को नहीं संजोती उसका भविष्य सुरक्षित नहीं होता। न्यायधीश जगदीप लोहान ने कहा कि हरियाणा की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी को देखकर उनके गांव की बचपन की…
स्वदेशी महोत्सव 2025 में खेल मंत्री गौरव गौतम और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की सहभागिता
स्वदेशी हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत की पहचान : गौरव गौतम प्रधानमंत्री के स्वदेशी आह्वान को साकार करता महोत्सव : श्याम सिंह राणा पंचकूला, 22 दिसंबर For Detailed पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव 2025 में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने महोत्सव में लगी विभिन्न स्वदेशी स्टॉलों का निरीक्षण किया और हरियाणा की पुरातन संस्कृति, परंपराओं एवं स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत…
For Detailed पंचकूला, 22 दिसंबरश्री अजय कुमार CJM कम सह-सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, पंचकूला ने बताया कि आज माननीय सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, श्री जगदीप सिंह लोहान ने परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में भव्य मेले “स्वदेशी महोत्सव” के दौरान जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के स्टॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेले में आने वाले आम लोगों के बीच कानूनी सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण और जन कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उद्घाटन के दौरान, श्री पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, पंचकूला ने माननीय सदस्य सचिव…
डॉ. महासिंह पूनिया ने 2015 में की थी पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ की शुरूआत पिछले 10 वर्षों में पगड़ी से सैंकडों युवाओं को मिला रोजगार, पगड़ी बनी लोकप्रिय For Detailed पंचकूला दिसम्बर 22: स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंचकूला के सैक्टर 5 परेड ग्राऊंड में चल रहे स्वदेशी महोत्सव में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणवी पगड़ी का क्रेज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। विरासत की ओर से लगाए गए स्टॉल में अब तक सैंकडों लोगों ने पगड़ी बंधवाकर स्वदेशी का परिचय दिया है। यह जानकारी मेला के संयोजक…
स्वदेशी महोत्सव 2025 में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रीय संचार ब्यूरो की भव्य प्रदर्शनी
मल्टीमीडिया माध्यमों से ‘विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ की झलक For Detailed पंचकूला, 22 दिसंबर :सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 11 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर आधारित एक भव्य मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में 23 दिसंबर, 2025 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सटीक, सरल एवं प्रभावी जानकारी जन-जन…
News7world.com does not take responsibility for the contents of the advertisements. (Display/Classified) Carried in this website. News7world.com does not endorse the same. Readers are requested to verify the contents on their own before acting there upon.
Services
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.