Posts

*MC Chandigarh celebrated Teej with Safaimitras: Mayor Honors Women Workforce at Rani Laxmi Bai Bhawan*

परिजन मिलन समारोह में सुनी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं की समस्याएं

सिरसा, 4 जून।

कर्र्नल मनीष चौहान ने दी केंद्र सरकार की ओर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी

  भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिकों की विधवाओं के लिए आज स्थानीय पंचायत भवन में नेक्सट ऑफ किन (नोक) मीट का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिकों की पैंशन सम्बंधी व अन्य शिकायतें सुनी गई व मौके पर ही समाधान किया गया।


                     इस अवसर पर कर्नल मनीष चौहान एवं लैफ्टिनेंट कर्नल एनएस यादव तथा एफडब्ल्यूओ चेयरपर्सन सुनिता यादव ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिकों की विधवाओं की पैंशन संबंधी समस्याएं सुनी और केन्द्र सरकार की योजनाओं बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मीट में 300 से अधिक सेवानिवृत सैनिकों, विधवाओं व उनके आश्रितों ने भाग लिया। 


                     कर्नल मनीष चौहान ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर सेवानिवृत सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये व विधवाओं की बेटियों की शादी पर एक लाख रुपये तक की राशि अनुदान स्वरुप प्रदान की जाती है। इसी प्रकार सेवानिवृत सैनिकों के दिव्यांग बच्चों को उनके माता पिता की मृत्यु उपरांत जीवन भर पैंशन देने का प्रावधान भी केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार सेवानिवृत सैनिकों के बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता भी प्रदान करती है।  


उन्होंने उपस्थित सेवानिवृत सैनिकों व विरांगनाओं को कहा कि वे इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उनके बच्चों की जन्म तिथि व नाम डिस्चार्ज बुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट में समान हो ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। इसी प्रकार सभी पैंशन भोगी अपने पैंशन खाता से अपनी पत्नी या बच्चे को नोमिनी के रुप में अवश्य दर्ज करवाएं ताकि पैंशन खाता में बची राशि को निकलवाने में आसानी रहे।


                     इस अवसर पर सेना के उच्च पदाधिकारी, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, सेवानिवृत सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की पैंशन सम्बंधी समस्याओं बारे बातचीत कर मौके पर ही समाधान किया।

Watch This Video Till End….