Posts

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

हरियाणा महिला विकास निगम रेनू शर्मा ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव फूलकां, बाजेकां व शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया

सिरसा, 16 जून।      

   

वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा महिला विकास निगम रेनू शर्मा ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव फूलकां, बाजेकां व शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर ग्रामीणों से मिलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार ने पार्टी के सर्वोच्च स्थानों पर महिलाओं को स्थान दिया है। ऐसा केवल और केवल भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।     

  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में भी कई महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि देश चलाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसी के साथ सिरसा लोकसभा क्षेत्र की कमान भी बहन सुनीता दुग्गल के हाथ में है। रेनू शर्मा ने कहा कि निकट भविष्य में भी विधानसभा क्षेत्र चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कराएगी और पुनः मनोहर सरकार बनेगी।

For Sale

Watch This Video Till End….