Posts

Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

सरदार पटेल के जन्म दिवस पर रन फॉर यूनिटी दौड़- सुशील कुमार।

पंचकूला 30 अक्तूबर।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के अवसर पर 31 अक्तूबर को देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आम जन को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से  सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में प्रातः 7 बजे रन फॉर यूनिटी जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

उपमंडल अधिकारी (ना0) सुशील कुमार ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों को जोडने का कार्य किया। इसलिए उनकी जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ जिला के नागरिकों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देती हुई शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौड़ में समाज के नागरिक, स्वंय सेवी संस्थाओं के सहयोगी भाग लेगें। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के लिए इसके साथ जोड़ा जा रहा है। एनएसएसए नेहरू युवा केन्द्र, डीपीई, स्पोटर्स एकेडमी,  पीटीआई, एनसीसी के लडके लड़कियों की विंग को भी इस मैराथन से जोड़ा गया है। इस प्रकार जिला के ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी की तीन स्तरीय दौड़  क्रमशः 10 कि.मी.,5 कि.मी. व 3 कि.मी की होगी।  इनमें से 10 कि.मी. की दौड़ परेड ग्राउंड से आरंभ होकर बेला विस्टा चैंक, शालीमार चैंक से होते हुए 7-17 चैंक, 11-15 चैंक से होकर बस स्टैंड चैंक से होती हुई परेड ग्राउंड पर ही संपन्न हो जायेगी। दूसरी 5 कि.मी. की दौड़ का रूट चार्ट इस प्रकार होगी- परेड ग्राउंड से शुरू होकर बेला विस्टा चैंक, शालीमार चैंक से बस स्टैड चैंक होते हुए परेड ग्राउंड पर संपन्न होगी। तीसरी 3 किमी वाले रूट चार्ट की दौड़ परेड ग्राउंड, शालीमार चैंक से होते हुए बस स्टेड चैंक से होते हुए परेड ग्राउंड पर ही संपन्न होगी।  

एसडीएम ने बताया कि लौहपुरूष सरदार का संदेश आम नागरिकों को देने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। शपथ में नागरिकों को सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने तथा देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों के प्रति अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान देने का भी संकल्प करवाया जाएगा।


Watch This Video Till End….