Posts

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

शिक्षक अपने शिक्षण के साथ समाज सुधारक भी भूमिका निभा सकते है : डीसी अशोक कुमार गर्ग

सिरसा 31 अगस्त।

नशा उन्मूलन, पौधारोपण व शिक्षा मेंं सुधार विषयों बारे स्कूल मुखियाओं की बैठक आयोजित


                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षक अपने शिक्षण कार्य के साथ समाज सुधारक भी भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ नशा जैसी सामाजिक बुराईयों के बारे में जागृत कर उनके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।


                    वे आज स्थानीय महाराजा अग्रसैन स्कूल के सेमिनार हॉल में जिला के सभी राजकीय हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा आरोही स्कूलों के मुखियाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में नशा उन्मूलन, पौधारोपण व शिक्षा मेंं सुधार विषयों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, डीएसपी राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान भी मौजूद थे। उपायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।


                    उपायुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि अध्यापक समाज में बच्चों के लिए एक रॉल मॉडल होते हैं। समय के साथ प्रतिदिन समाज में अनेक बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत करवाएं। यह बहुत ही गंभीर विषय है, इस बारे विद्यार्थियों से चर्चा करना अब जरुरी हो गया है। उन्होंने कहा कि नशा, पौधारोपण व शिक्षा में सुधार तीनों विषयों पर अध्यापकों की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने स्त्रियों की शिक्षा व समाज की कुरीतियों का दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को राष्टï्र पिता महात्मा गांधी व शहीद भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सैनानियों की कहानियां सुना कर उनके पद चिह्नïों पर चलने के लिए प्रेरित करें।

For Sale


                    पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह ने कहा कि नशे की लत ने हजारों जिंदगियों को उजाडऩे के साथ-साथ देश, समाज व परिवार की नींव को हिला सकती है। जो किसी भी स्वस्थ राष्ट्र की उन्नति व विकास में रोड़े के समान है। उन्होंने कहा कि केवल मात्र पुलिस प्रशासन से नशे कि सामाजिक बुराई को खत्म नहीं कर सकता, आमजन व परिवारजनों का सहयोग भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने 88140-11620, 88140-11624, 88140-11675 भी दिए। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित कोई भी सूचना इन नम्बरों पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।


                    इस मौके पर स्कूल संस्था द्वारा उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर एक नाटक ‘आखिर कदों तकÓ भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूल मुखियाओं को पौधे भी वितरित किए गए।


                    इस अवसर पर एडीआईओ सुषमा, महाराजा अग्रसैन स्कूल की प्राचार्या जश्रप्रीत कौर, संस्था से गोपाल कृष्ण शुक्ला, देव बंसल, डा. मुकेश सहित विभिन्न राजकीय हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा आरोही स्कूलों के मुखिया मौजूद थे।

Watch This Video Till End….