Posts

*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

पंचकूला-उत्तराखंड जागृती मंच, पंजीकृत, पंचकूला की और से आज इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, पंचकूला में वृक्षारोपण किया गया।

पंचकूला-

उत्तराखंड जागृती मंच, पंजीकृत, पंचकूला की और से  आज  इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, पंचकूला में  वृक्षारोपण  किया गया। जागृती  मंच ने गत वर्षों की भाँति फलदार पौधे  लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर मंच के प्रधान सुदेश वशिष्ठ ने सूचित किया कि 21 औषधीय, छाया एवम फल वाले पौधे  मंच की और से लगाए गए हैं। जागृती मंच का स्लोगन  *वृक्ष हैं धरती का परिधान, करो न इनका व्यर्थ कटान* से सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। महासचिव श्री विश्वनाथ भट्ट ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अमूल्य रत्तन है  सभी लोगों से पौधे की देखभाल करने का संकल्प करवाया गया। 

उपस्थित विभिन्न सभाओं के  सदस्यों  ने पर्यावरण पर अपने विचार रखे  तथा उत्तराखंड जागृती मंच की पंचकूला में हर एक धार्मिक एवम सामाजिक कार्यक्रम की भागीदारी की प्रंशसा की तथा मंच को भविष्य में भी सहयोग करने का वायदा किया। जागृती मंच की महिला संकीर्तन मण्डली के प्रधान श्रीमती सरला बेंजवाल एवं प्रत्येक महिला द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण किया  गया।

Watch This Video Till End….

इस अवसर पर मंच के संस्थापक  सुभाष शर्मा  ने नई  पीढ़ी के सदस्यों को वृक्षों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया तथा उत्तराखंड के सुंदरलाल बहुगुणा एवम  चण्डी प्रसाद भट्ट जी ने जंगलों के कटान को किस प्रकार  बचाया एवम पर्यावरण की रक्षा की इस पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर जागृती मंच से *श्रीमती शशि पुरोहित, श्री गिरीश सेमवाल, श्रीमतीं सरला बेंजवाल, मुन्नी गैरोला, मधु वशिष्ठ,  प्रभा पुरोहित,  उर्मिला किमोठी, संतोष सेमवाल,अनूपा भट्ट,सुमेधा वशिष्ठ,,  अनुपम पुरोहित,सरिता सती, वृंदा किमोठी* सभी लोगो ने वृक्षा-रोपण किया। इस पुण्य कार्य में  ट्राइसिटी की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजद रहे  जिसमे  *पौड़ी गढ़वाल एकता मंच  चंडीगढ़ के प्रधान मोहिंदर सिंह रावत,गढ़वाल सभा पंचकूला  प्रधान हरीश शर्मा, हिन्दू तख्त से,अशोक तिवारी,राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के प्रधान  जगदीश असवाल 

Watch This Video Till End….