Posts

147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जागरूकता शिविर 5 व 12 को

सिरसा 4 जून।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस व बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर पर विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 


                    यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनमोल सिंह नयर ने दी। उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव बनसुधार में एडवोकेट शारदा साहरण व पीएलवी ज्योन सिंह द्वारा आमजन को पर्यावरण के महत्व व संरक्षण बारे जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 जून को बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर रंगड़ी रोड़ सिरसा स्थित मै. किसान ईंट भ_ïा पर एडवोकेट कृष्ण कुमार लांबा व पीएलवी चैन सिंह द्वारा आमजन को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन जागरुकता शिविरों में पहुंच कर लाभ उठाएं। 

Watch This Video Till End….