Posts

147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

कार्यकर्ता 28 जुलाई चल रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ें : मंत्री कर्णदेव काम्बोज

सिरसा, 6 जुलाई।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने मंडल पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली


                     हरियाणा सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री व रानियां विधानसभा प्रभारी कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ देने का आह्वïान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय विजय संकल्प रैली भी आयोजित की जाएगी जिसमें 2 लाख पन्ना प्रमुख भाग लेंगे।


             वे आज स्थानीय शाही पैलेस पंजुआना, विनायक पैलेस मंगाला में मंडलों के कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों के अभिनंदन समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे। श्री कर्ण देव कम्बोज को अलग-अलग मंडलों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, पगड़ी और तलवार भेट कर सम्मानित किया गया। 


               मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं व लोकसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से लोकसभा चुनावों में पहली बार सिरसा में कमल खिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 28 जुलाई तक अपने-अपने मंडल में सदस्यता अभियान को तेजी से चलाए। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख के लिए अपना बूथ मजबूत करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी फार्मूले से भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की थी और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए इस बार 75 पार और फिर एक बार मनोहर सरकार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता हार वाले बूथों पर हार के कारणों की समीक्षा करें और मेहनत करके ऐसी स्थिति बनाएं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को निश्चित जीत मिल सके।


               उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलने से प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ा है। सभी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख सरकार की इस महत्वपूर्ण नीति की चर्चा आमजन से करें तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार युवाओं तक भी करें ताकि उनकी सरकार के साथ कनेक्टिविटी बढ़े। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान व फसल बीमा जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। अभी हाल ही में 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है जो एक सराहनीय कदम है।

For Sale


               उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए इन्हें डिजिटाइज किया गया है। इस कारण आमजन को मिलने वाली सेवाओं व योजनाओं में पारदर्शिता आई है। योजनाओं को आधार से लिंक करने के कारण भ्रष्टïाचार में भारी कमी आई है तथा वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और वे अपने महत्व को समझते हुए अपने बूथ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


               इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, रानियां मार्केट कमेटी चेयरमैन शीशपाल कम्बोज, जिला किसान मोर्चा प्रधान कंवरजीत चहल, चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, चेयरमैन सुरेन्द्र नेहरा, महिला मोर्चा से पारुल ढाका, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, जिला पार्षद जिकेश मेहता, महामंत्री गोपाल कम्बोज, अमर सिंह सरपंच पजुंआना, प्रहलाद सिंह सरपंच नेजाडेलाखुर्द,गोबिन्द राम सरपंच प्रतिनिधि कर्मगढ़, दर्शन ङ्क्षसह सरपंच प्रतिनिधि मल्लेवाला, सह प्रमुख गोपी राम, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, कश्मीर कम्बोज नेजाडेला, केवल कम्बोज, नरेश मधु, अशोक मधु, पंकज मधु, मुलखराज सहित अनेक कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Watch This Video Till End….