Posts

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

पीएनडीटी एक्ट की उल्लंघना करने वालों की सूचना मिलते ही करें कार्यवाही : गुप्ता

सिरसा,12 जुलाई।


                    पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट व बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला समुचित प्राधिकारी के अध्यक्ष एवं सिविल सर्जन डा.गोविन्द गुप्ता की अध्यक्षता में जिला प्रशिक्षण केंद्र सिरसा में किया गया।


                    कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ. गोविन्द गुप्ता ने पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसकी सख्ती से अनुपालना करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के नियमों का उल्लंघना करने वालों के बारे में यदि कोई भी गुप्त सूचना प्राप्त होती है तो उस पर तुरंत आगामी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में लिंगानुपात 800 से कम है उस बारे में सम्बंधित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को गंभीरता से कार्य करें ताकि लिंगानुपात को सुधारा जा सके।


                    बैठक में उप सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण ने लिंगानुपात के बारे में गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर विधिक सहायक द्वारा चिकित्सकों को कानूनी रूप से आने वाली शंकाओं को भी दूर किया गया। कार्यशाला में गुप्त सूचना प्राप्त होने की स्थिति में आगामी की जाने वाली कार्यवाही के बारे भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में भारत सरकार द्वारा जारी एसओजी के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। 


                    इस कार्यशाला में जिला के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित  उप सिविल सर्जन, विधिक सहायक पीएनडीटी, नोडल अधिकारी पीएनडीटी व अन्य अधिकारीयों ने भाग लिया।

Watch This Video Till End….