Posts

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

रत्न लाल कटारिया ने पिंजोर कालका में किया रोड शो

पंचकूला 8 मई : केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया और विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने आज कालका और पिंजौर में रोड शो निकालकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यह रोड शो कालका में श्री काली माता मन्दिर में माथा टेकने के उपरांत आरम्भ किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री और विधायक का अभिवादन स्वीकार किया।

कालका पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एस.डी.एम कालका श्रीमती मनिता मलिक तथा मन्दिर प्रशासन की ओर से श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.पी आरोडा ने पुष्पगुच्छ देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

रोड शो आरम्भ होने से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ कर 10 की 10 लोकसभा सीटो पर एतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात की गई मेहनत और गर्मी में बहाये गए पसीने के फलस्वरूप संभव हो पाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जायंे और हरियाणा विधानसभा के अक्तूबर मास में होने वाले आम विधानसभा चुनाव में 90 में से 80 सीटे जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये मेहनत करें।

उन्होंने चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जीतवाने के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलवाया कि वे अम्बाला संसदीय क्षेत्र के विकास के लिये केंद्र सरकार से अधिक से अधिक अनुदान लाने का प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष का वजूद समाप्त हो चुका है और सभी विपक्षी दल अपने नेताओं को नीचा दिखाने में लगे हुये है।

For Sale

  विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कालका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद रत्न लाल कटारिया को 48000 से अधिक मतो की लीड दिलवाकर कार्यकर्ता ने एक नया रिकार्ड कायम किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कालका विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है और अब स्थानीय सांसद के केंद्रीय मंत्री बनने से विकास को और गति मिलेगी।

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता में विशेष जोश देखने को मिला। कालका और पिंजौर के मुख्य बजारो में जगह जगह पर भारी संख्या में लोगों ने केंद्रीय मंत्री और विधायिका का स्वागत किया।

रोड शो में केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडलाध्यक्ष सुनील धीमान, भाजपा नेता इन्द्र कुमार, तरसेम गुप्ता, रामपाल सोढी, मंडल सचिव हरीश मौंगा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा किशोरी शर्मा, सोनु, सरंपच हरदेव, प्रेम, रधुवीर सौढी, धुमतुं जाति विकास बोर्ड से जसमेर सिंह बंजारा, राजेश भाटिया सहित बडी संख्या में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Watch This Video Till End….

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि ने अपनी योग कक्षाओं का निरक्षण एवं तैयारियों का जायजा लिया

पिंजोर:

आज प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक पिंजौर कालका की विभिन्न योग कक्षाओं का निरीक्षण भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी श्री नवीन जी ने किया तथा साथ में अशोक बालियान एडवोकेट सदस्य राज्य कार्यकारिणी भी मौजूद रहे सबसे पहले  एमसी पार्क नियर बीपीएल क्वार्टर्स शिव कॉलोनी पिंजोर की योग कक्षा में निरीक्षण किया गया उस कक्षा का संचालन अंकित कुमार मुख्य योग शिक्षक कर रहा था इसके बाद शिव कॉलोनी शिव मंदिर पिंजोर में योग कक्षा का निरीक्षण किया गया जिस का संचालन अनुराग जी एवं सुषमा कर रहे थे इसके बाद कालका स्टेडियम में योग कक्षा का निरीक्षण किया गया जिस का संचालन ओम कुमार पुनिया एवं हरिप्रसाद कर रहे थे इसके बाद आर्य समाज मंदिर कालका की योग कक्षा का निरीक्षण किया गया जिस का संचालन खेमचंद आर्य एवं गुरनाम संधू कर रहे थे और आखिर में भीमा देवी पार्क पिंजौर में योग कक्षा का निरीक्षण किया गया जिस का संचालन जेके गुप्ता जी एवं कमला कर रहे थे श्री नवीन जी राज्य प्रभारी ने सभी साधकों को स्वामी रामदेव जी एवं  आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा बताए गए योग व प्राणायाम प्रातः परिवार सहित करने पर बल दिया एवं योग व प्राणायाम का महत्व समझाया कि कैसे मनुष्य योग व प्राणायाम कर के स्वस्थ रह सकता है

अंत में श्री नवीन जी ने सभी योग साधकों व योग शिक्षको को साधुवाद दिया तथा अशोक बालियान ने निरीक्षण करने के लिए नवीन जी का धन्यवाद किया तथा अनुरोध किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार निरीक्षण करते रहे धन्यवाद अशोक बालियान एडवोकेट राज्य कार्यकारिणी सदस्य