Posts

*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

राज्य स्तरीय समारोह में अधिकारी रखें मर्यादा का विशेष ध्यान : डीसी अशोक गर्ग

सिरसा, 30 जुलाई।

उपायुक्त अशोक गर्ग ने गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व समारोह बारे अधिकारियों को दिये निर्देश


                 गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है और समारोह को भव्य बनाने के लिए शहर की साफ सफाई के साथ-साथ सजाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। 


                   यह जानकारी देते हुए हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि प्रकाशपर्व को भव्य ढंग से मनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और संबंधित अधिकारी पुख्ता प्रबंध भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समागम में हजारों की संख्या में संगत आएगी। अत: वाहनों की पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा शहर को भी साफ व सुंदर बनाया जाए।

Watch This Video Till End….


                   बैठक में जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र का निरीक्षण कर लें और उनके द्वारा किये जाने वाले प्रबंधों को समयपूर्व सुनिश्चित कर लें। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों व संगत की संख्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें ताकि उन वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुख्ता की जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य प्रवेशद्वारों पर सुंदर स्वागत द्वार बनाए जाए, यह कार्य सभी विभागों द्वारा भी सुनिश्चित किया जाए और शहर में भी अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए जाए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां गरिमापूर्ण ढंग से की जाए और मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि शहर के सभी मुख्य बाजारों, सभी चोक व समारोह स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्थ करें। इस कार्य में किसी प्रकार की कौताही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समारोह के दिन तैयार किये जाने वाले लंगर के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किये जाएं। इसके अलावा आवश्यक सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनाजमंडी के साथ लगती सभी सीवरलाईनों की सफाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा आने वाली संगत के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समारोह स्थल के आसपास की बिजली की ढिली तारों को ठीक करवाया जाए और कार्यक्रम के दिन सुचारु बिजली की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल को भव्य बनाने के लिए साज सज्जा, फूल, गमले व रंगोली बना कर की जाए।


                   उपायुक्त ने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी करवाया जाए। शहर में मुनादी के साथ-साथ ग्रामीण ईलाकों में भी वाहनों के माध्यम से प्रचार किया जाए। इसके साथ-साथ धार्मिक संस्थाओं पर लगे माईक सिस्टम से भी सुबह व सांय के समय अनाउसमैंट करवा कर कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया जाए। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर पार्किंग व्यवस्था व ट्रेफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसडीएम सिरसा शालिनी चेतल, वीरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र अहलावत, बिजेंद्र सिंह, डीडीपीओ करनाल गगनदीप, डीडीपीओ सिरसा कुलभूषण बंसल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) अजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….