स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीणों को किया पराली न जलाने के लिए प्रेरित
सिरसा, 30 अक्तूबर।

किसानों द्वारा पराली / फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण व मानव जीवन को होने वाली क्षति के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जिला के गांव निल्लांवाली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयानंद जांगड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के दिशा निर्देशानुसार करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं प्रभात फेरी निकाल कर किसानों व आमजन को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी के माध्यम से महिलाओं ने पराली जलाने से पर्यावरण, मानव जीवन व पशु पक्षिओं पर पडऩे वाले विपरीत प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पराली / फसल अवशेष जलाने से भूमि के मित्र कीट भी नष्टï हो जाते हैं और उर्वरा शक्ति पर खत्म होती है। तत्पश्चात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पराली न जलाने व अन्यों को भी पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
Watch This Video Till End….