Browsing: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम ट्विंकल शर्मा की नृशंस तरीके से हत्या के मामले में स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (SIT) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी जांच के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद असलम ने बच्ची के परिवार से बदला लेने के लिए ट्विंकल की हत्या की थी। इस मामले में एक और आरोपी मेहंदी और जाहिद की पत्नी ने हत्या करने में जाहिद और असलम की मदद की थी। इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने…

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ रही सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में होगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती देवबंद में आज महागठबंधन की मेगा रैली को संबोधित करेंगे।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के देवबंद में महागठबंधन की साझा रैली पहली बार हो रही है। दोपहर में सभा की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश और मायावती कुल 11 रैलियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वहीं इन रैलियों में आरएलडी नेता अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बार सपा-बसपा-आरएलडी एक साथ चुनाव लड़ रही…

Read More

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने सरकार के दो साल के कार्यकाल का हिसाब देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में विकास का माहौल बना है। पहले प्रदेश की पहचान अपराध और अव्यवस्था से होती थी। सपा शासनकाल में हर साल दंगे होते थे पर भाजपा की सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी, लेकिन पिछले दो साल में प्रदेश की छवि बदली है। हमारी…

Read More

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सुबह-सुबह लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से बाहर निकल आए।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में कई लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर निकल आये।…

Read More

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। करीब 23 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में लोकसभा की 80 सीटें हैं। जाहिर तौर पर यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और विपक्षी महागठबंधन, दोनों के लिए ‘जय या क्षय’ तय करने वाला राज्य है। भाजपा से बढ़ रही नाराजगी के बावजूद राज्य में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। जबकि चुनाव पूर्ण गठबंधन से बसपा-सपा खासा उत्साहित हैं। प्रियंका गांधी के राजनीति में औपचारिक रूप से आने के बाद कांग्रेस भी काफी उत्साह से भरी है। हालांकि फिलहाल कोई भी…

Read More

उत्तर प्रदेश : लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा के गठबंधन से प्रदेश में खलबली मची है। टिकट के दावेदार सपा व बसपा के दफ्तरों में लगातार चक्कर लगा रहे हैं। जिनकी उम्मीद टूट रही है, उनको तो कांग्रेस सुरक्षित ठिकाना लग रहा है। सपा व बसपा के नेता कांग्रेस में जगह तलाश रहे हैं। कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल नई दिल्ली में अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान कांग्रेस के दफ्तर में उनसे मिलने वालों में पूर्व बसपा नेता के पुत्र भी थे। बसपा मुखिया मायावती के कभी बेहद खास रहे अतहर खान के पुत्र सुल्तान अहमद…

Read More

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राम मंदिर के मुद्दे पर लोगों का सब्र का बांध टूट रहा है। अगर सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस विवाद पर फैसला नहीं सुना सके तो यह मामला हमारे हाथ में सौंप दे। फिर राम मंदिर मामला 24 घंटे में ही सुलझा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 2014 से भी अधिक सीटें मिलेंगी। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक टीवी चैनल पर एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले अदालत को अयोध्या मामले को हमें सौंपने दीजिए।…

Read More