Browsing: उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह

पंचकूला,16 जून-                                                      पंचकूला के यवनिका पार्क सेक्टर-5 में आज प्रातः आयोजित की गई राहगिरी में उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल और एसडीएम पंकज सेतिया सहित बड़ी  संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चें और स्थानीयनागरिक शामिल हुए।  प्रात‘ 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस राहगिरी में जहां स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर थिरकते  हुए प्रतिभागियों ने इन श्रणों कापूरा आनंद लिया वहीं बच्चों ने भी स्केटिंग और योगा इत्यादि का प्रदर्शन किया।  उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राहगिरी प्रशासन, पुलिस और जनता के बीच बेहतर  तालमेल स्थापित करने का एक सशक्तमाध्यम है।  Watch This Video Till End…. इस कार्यक्रम में सप्ताहभर की सरकारी ड्यूटी, व्यापार की व्यवस्ताओं, स्कूली बच्चों की पढ़ाई इत्यादि से दूूर रहकर तनाव मुक्त बिताने का अवसरमिलता है।  इस तरह के कार्यक्रम व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित करते है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अपनीप्रतिभागिता और अधिक बढ़ाये। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी अधिक से अधिकसंख्या में शामिल होने की अपील की। Watch This Video Till End….

Read More

पंचकूला, 1 मई- उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह ने बताया कि जिला में गेहूं की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक जिला की तीनों अनाजमंडियों में 42430 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।  उन्होंने बताया कि इस अवधि तक बरवाला अनाजमंडी में 21130 टन, पंचकूला अनाजमंडी में 7900 टन तथा रायपुररानी अनाजमंडी में 13400 टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद हैफेड  और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा की जा रही है। हैफेड द्वारा 30 अप्रैल तक 34530 टन गेहूं खरीदी गई हैं जबकि हरियाणा भंडारण निगम द्वारा…

Read More

प्ंाचकूला 27 अप्रैल जिला में मतदान प्रतिशत बढाने के लिये आज शहर के अलग-अलग स्थानों पर दस जागरूकता रैलिया निकाली गई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बलकार सिंह ने सेक्टर 20, स्थित राजकीय संस्कृृति माॅडल सिनियर सकेंडरी स्कूल से बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रैलियों में शामिल बच्चों ने शहर के मुख्य बजारों और आवासीय क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को 12 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया। रैली में शामिल विद्यार्थी मतदान के महत्व पर आधारित स्लांेगन लिखी हुई पट्टिकाए लेकर चल रहे थे और नारे लगाकर मतदाता को जागरूक…

Read More

पंचकूला, 22 अप्रैल- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बलकार सिंह ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिये कि वे मतदान प्रक्रिया की जानकारी सही प्रकार से प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कर्मचारी न केवल निष्पक्ष तरीके से कार्य करें बल्कि उनकी निष्पक्षता नजर आनी चाहिए।  डाॅ0 बलकार सिंह आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये गये कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिये चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये गये 1066 पीठासीन और अतिरिक्त…

Read More

पंचकूला, 16 अप्रैल- उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह ने आज सेक्टर-23 स्थित डम्पिंग ग्राउंड का दौरा करके ठोस कचरा से संबंधित समस्या का जायजा लिया। उन्होंने इस कचरे के कारण आने वाली बदबू की समस्या के समाधान के लिये नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इकठ्टा होने वाले ठोस कूड़े को मिट्टी से ढककर अथवा किसी अन्य माध्यम से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि आस पास के क्षेत्रों में बदबू न आये। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन के लिये नेशनल ग्रीन ड्रिब्यूनल की हिदायतों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डम्पिंग ग्राउंड के…

Read More

पंचकूला, 12 अप्रैल- सातवें नवरात्र के उपलक्ष्य में आज पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण मुरारी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किये। उन्होंने यज्ञशाला में आयोजित हवन में भी आहुति डाली। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपम श्रीवास्तवम, उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा व न्यायिक व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अम्बाला मंडल की आयुक्त श्रीमती दिप्ती उमाशंकर ने भी मंदिर में की पूजा अर्चना अम्बाला मंडल की आयुक्त श्रीमती दिप्ती उमाशंकर ने भी श्रीमाता मनसा देवी…

Read More

पंचकूला, 11 अप्रैल- चैत्र नवरात्र मेले में आज श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने महामाई के दर्शन किये और हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति शरण, उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0पी0 अरोड़ा व अन्य अधिकारियों ने भी पूजा अर्चना की। आनंद मोहन शरण ने कहा कि इस तरह के आयोजन जहां भारतीय संस्कृति की पहचान है वहीं ऐसे आयोजनों से व्यक्ति को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रीमाता मनसा देवी मंदिर हरियाणा में ही नहीं बल्कि उतरी भारत…

Read More

पंचकूला, 9 अप्रैल- आईटीआई पंचकूला में रंगोली और मेहंदी के माध्यम से दिया गया मतदान का संदेश जिला प्रशासन पंचकूला द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाई जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त उतम सिंह, एस0डी0एम0 पंकज सेतिया ने युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने और 12 मई को मतदान करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली व छात्राओं ने सुंदर मेहंदी के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते…

Read More