Browsing: उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग

सिरसा 31 अगस्त।               लोगों की समस्याएं सुनने एवं उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला के गांव मंगाला के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर उपायुक्त ने स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। तत्पश्चात उपायुक्त ने गांव की फिरनी, जोहड़, गलियों में जाकर स्वयं सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता लोगों…

Read More

सिरसा, 15 अगस्त।                 पूरे भारत वर्ष में 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला स्तर से लेकर खंड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।  Watch This Video Till End….                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्टï्रीय ध्वजारोहण करना हमारे लिए बेहद गौरव का विषय है। उन्होंने आजादी के इस महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाओं के…

Read More

सिरसा, 30 जुलाई। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अनाज मंडी का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश                 गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां बड़े ही जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने  अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिरसा की अनाज मंडी में 4 अगस्त को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता करने के…

Read More

सिरसा, 28 जुलाई। 4 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाईन में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के लिए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि समारोह के सफल आयोजन से जुड़े सभी प्रबंध समय पर पूरे कर लें। उन्होंने कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में अन्य जिलों से भी संगत भाग लेगी। इसके लिए बड़ी संख्या में वाहन आएंगे। अत: उन…

Read More

सिरसा,11 जुलाई।                   जिला में बीपीएल सर्वे को लेकर आज स्थानीय पंचायत भवन में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला के सभी बीडीपीओ, पटवारी, एससीपीओ ने भाग लिया।                   उपायुक्त ने कहा कि बीपीएल सर्वे का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है और इसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं। सर्वे कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य को गंभीरता से करते हुए निर्धारित अवधि तक इसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान…

Read More

सिरसा 25 जून।                       उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिलावासियों से आह्वïान किया है कि वे हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी बचाव तरीके व सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकता है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी तरीकें अपनाएं।  क्या करें-                      रेडियो सुनें, टीवी देखें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान…

Read More

सिरसा, 21 जून। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन                  देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में आज के दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।  सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, जिलावासियों के साथ किया योग                  यह बात सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने आज शहीद भगत…

Read More

सिरसा, 20 जून। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की सीएम विंडो,अंत्योदय सरल प्रोजैक्ट आदि के कार्यों की प्रगति की समीक्षा  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ मुख्यमंत्री घोषणा व सीएम विंडो से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। ये योजनाएं प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से हैं, इसलिए अधिकारी गंभीरता के साथ इस दिशा में कार्य करें।  वे आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सीएम विंडो,अत्योदय सल केंद्र, हरियाणा वीजन जीरो एवं ई-चलानिंग, सक्षम हरियाणा(शिक्षा)आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रहे…

Read More

सिरसा, 20 जून।  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बाल भवन से किया योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना                          पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर व आमजन को योग के प्रति जागरूक करने को लेकर शहर में योग मैराथन का आयोजन किया गया। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बाल भवन से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में शहर व गांव के युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के व्यक्तियों ने हिस्सा लेकर योग के प्रति अपनी रूचि को जाहिर किया। मैराथन में उपायुक्त ने…

Read More

सिरसा 14 जून। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जिला के लोगों को एक साफ-सुथरा व ईमानदार प्रशासन मिले। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल स्तर तक पहुंचे।वे आज सिरसा उपायुक्त का पदभार संभालने उपरांत प्रथम बार मीडिया से रूबरू हो रहे थे। जिला सूचना एवं जसंपर्क अधिकारी डॉ. साहिब राम गोदारा ने उपायुक्त से सभी मीडिया कर्मियों का परिचय करवाया।  उपायुक्त ने कहा कि मीडिया लोगों की समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। यह देखा जाएगा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं…

Read More