Posts

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

सीएम ने वीडियो कॉफ्रेंस से किया परिवार पहचान पत्र पोर्टल को लांच

सिरसा, 25 जुलाई। 


              मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवार पहचान पत्र पार्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिवार पहचान पत्र का उद्देश्य एक परिवार के पूरे सदस्यों की वैद्यता को सुनिश्चित करना है। 


                मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि परिवार पहचान पत्र में सभी नागरिकों के अन्य पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, लाईसेंस, जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य आईडी को ऑनलाईन करना है ताकि कोई भी व्यक्ति अगर राज्य या जिला बदलता है तो वे ऑनलाईन ही अपना माईग्रेशन करवा सके। उसे अपने माईग्रेशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 


                उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देना है। परिवार पहचान पत्र उसमें फीड किये हुए डाटा से एक परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में भी पता चल सकेगा जिससे पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी सरकारी योजनाओं व अन्य सरकारी कार्यों को पूरी पारदर्शिता से करने के लिए सभी प्रकार के रजिस्टे्रशन ऑनलाईन सिस्टम से करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले 25 दिसम्बर 2014 को ई-रजिस्ट्री पोर्टल शुरु करने से रजिस्ट्री कार्य सरल व निश्चित समयावधि में हो रहे हैं और यह कार्य भ्रष्टïाचार मुक्त हुआ है।


                मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के लिए एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है जिसमें परिवार का मुखिया या अन्य सदस्य अपने परिवार के सदस्यों का डाटा भर कर अटल सेवा केन्द्र या अन्य सरकार द्वारा स्थापित सेवा केन्द्रों में दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र को ओर आगे बढाया जाएगा इसमें प्रत्येक व्यक्ति के पास प्रोपर्टी, गाड़ी तथा अन्य जमीन-जायदाद का ब्यौरा भी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक नागरिक की आर्थिक स्थिति का पता चलेगा तथा वे सरकार द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर तथा पिछड़े जाति के लोगों के लिए बनाई जा रही योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच पाएगा। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति को लेकर भी सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में ड्रग्स कंट्रोलर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि जनता भी सरकार की योजनाओं तथा समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने में सहयोग दे ताकि प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर व कुरीतियों से मुक्त किया जा सके। 

Watch This Video Till End….

इस अवसर पर उपायुक्त डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि मेरा परिवार-मेरी पहचान के अंतर्गत प्रदेश के सभी परिवारों को सुखी व सुरक्षित करने के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाए जाएं।  उन्होंने जिला सांख्यिकीय अधिकारी, डीआईओ एनआईसी व ई-दिशा के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि परिवार पहचान पत्र का कार्य प्रारंभ करें तथा सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रोफार्मा भरने के लिए दे व सही डाटा विभाग की वैबसाईट पर फीड करें। 


                उपायुक्त ने जिलावासियों से अनुरोध किया है कि वे अपना परिवार पहचान पत्र जन्म व मृत्यु पंजीकरण के समय अटल सेवा केंद्र (सीएससी), सरल केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ई-दिशा केंद्र, नगरपरिषद/नगर पालिका तथा खंड एवं विकास पंचायत आदि कार्यालयों में विवरण अपलोड करवाएं। इसके अलावा एनआईसी द्वारा बनाए गए पोर्टल ईदिशाडॉटजीओवीडॉटइन पर अपलोड करवा सकते हैं। 


                इस अवसर पर डीएफएससी अशोक बंसल, उप सिविल सर्जन डा. बुधराम, डीआईओ एनआईसी सुषमा सहित ईदिशा के कर्मचारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा राज्य की आई.टी.आई. में पढऩे वाले सभी छात्र-छात्राओं को 10वीं और 12वीं कक्षा की समकक्षता प्रदान की गई है।

सिरसा, 25 जुलाई। 


              हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा राज्य की आई.टी.आई. में पढऩे वाले सभी छात्र-छात्राओं को 10वीं और 12वीं कक्षा की समकक्षता प्रदान की गई है। इस निर्णय से आई.टी.आई. के विद्यार्थियों को अब नौकरी तथा उच्च शिक्षा के और अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। 

 बोर्ड के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों में आई.टी.आई. से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी प्रशिक्षु 10वीं व 12वीं कक्षा की समकक्षता पाने हेतु अंग्रेजी व हिन्दी भाषा के विषय का पेपर देने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पोर्टल http://www.bsehexam2017.in/OpenReappear/login.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त, 2019 है।
                उन्होंने बताया कि 10वीं स्तर के आई.टी.आई. व्यवसायों के विद्यार्थियों को दो वर्षीय कोर्स पूर्ण करने उपरान्त 12वीं स्तर की समकक्षता प्राप्त करने हेतु 12वीं स्तर की हिन्दी या अंग्रेजी में से किसी एक भाषा की परीक्षा देनी होगी। यह समकक्षता एक वर्षीय 10वीं स्तर के आई.टी.आई. कोर्स व दूसरे वर्ष की अप्रैन्टिसशिप करने उपरान्त भी विद्यार्थियों को उपलब्ध रहेगी।

Watch This Video Till End….

 इसी प्रकार, 8वीं स्तर के आई.टी.आई. व्यवसायों के विद्यार्थियों को दो वर्षीय कोर्स पूर्ण करने उपरान्त 10वीं स्तर की समकक्षता प्राप्त करने हेतु 10वीं स्तर की हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की परीक्षा देनी होगी। यह समकक्षता एक वर्षीय 8वीं स्तर के आई.टी.आई. कोर्स तथा दूसरे वर्ष की अप्रैन्टिसशिप करने उपरान्त भी विद्यार्थियों को उपलब्ध रहेगी।

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यो को पोर्टल पर अपलोड करें : आयुक्त

सिरसा, 25 जुलाई। 


                      हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग अपने-अपने एक्शन प्लान के अनुसार कार्यों में तेजी लाएं औैर साथ ही इस अभियान में आमजन को शामिल करते हुए जल संरक्षण व पौधारोपण के प्रति जागरुकता लाएं। 


                        वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत तैयार किए गए एक्शन प्लान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही।  इस बैठक में उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम शालिनी चेतल, डीएसपी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत जिला में किए गए कार्यों और प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि विभाग अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाईन पोर्टल पर अपडेट करवाएं।


                        आयुक्त विनय सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के दौरान 5 बिंदुओं पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाए, जिनमें पानी का सरंक्षण और बरसात के पानी का संचय, परम्परागत जल संसाधनों व तालाबों का जीर्णोंद्वार, पानी रीचार्ज के लिए बोरवेल का दोबारा उपयोग करना, वाटर शैड को विकसित करना और सघन पौधारोपण शामिल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। ऐसे में इस अभियान की सफलता हेतू कार्य योजना शीघ्र तैयार की जाए, ताकि मानसून सीजन के दौरान इस कार्य योजना का क्रियान्वयन करके इसे मुकाम तक पहुंचाया जा सके और व्यर्थ पानी का सदुपयोग करते हुए बारिश के पानी का संग्रहण किया जा सके।

Watch This Video Till End….                    

   उन्होंने कहा कि गिरते हुए भू-जल स्तर के सुधार का सबसे अच्छा तरीका बरसाती पानी का सदुपयोग है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सरकारी व अन्य सार्वजनिक भवनों के छतों के बरसाती पानी को रिचार्ज करें। उन्होंने कहा कि सूखे तालाबों को जल से भरने के अतिरिक्त ओवर फ्लो तालाबों की जल संचयन क्षमता भी बढ़ाई जाए, जिससे यह तालाब हमेशा पानी से भरे रहें और भूमिगत जल स्तर में सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 19 जिलों में भूजल स्तर बहुत कम है जिसमें सिरसा जिला भी शामिल है।


                        बैठक में उप कृषि निदेषक डा. बाबूलाल, सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता, डीएफएससी अशोक बंसल, डीआरओ राजेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) अजीत सिंह, जिला वन अधिकारी राम कुमार, सहित जनस्वास्थ्य, मार्केटिंग बोर्ड, बीडीपीओ कार्यालय, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

स्पर्श सभरवाल (Sparsh Sabharwal) को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

सिरसा:25-07-2019

स्पर्श सभरवाल ( Sparsh Sabharwal) को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा

सिरसा, 24 जुलाई।


                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे मुख्यमंत्री घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर कार्य शुरु करें। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं तथा विकास कार्यों को आपसी तालमेल से पूरा करें। 


                  वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सभी विभागाध्यक्षों की मुख्यमंत्री घोषणाओं बारे आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम शालिनी चेतल, सीटीएम कुलभूषण बंसल सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।


उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर सरकार गंभीर है, इसलिए संबंधित अधिकारी भी बेहतर समन्वय बनाते हुए इन घोषणाओं पर कार्य समय रहते करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घोषणाओं से संबंधित यदि कोई घोषणा फिजिबल नहीं है, तो उस बारे तुरंत संबंधित विभाग स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने इस दौरान कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, पंचायती राज विभाग, खेल विभाग, सिंचाई विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, पशुपालन विभाग, शिक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी ली। सभी विभागों को निर्देश दिये कि सीएम अनाउसमैंट के चल रहे तथा लंबित विकास कार्यों को जल्द से जल्द निश्चित समयावधि में पूर्ण करें तथा जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र उपायुक्त कार्यालय में दें। 


                उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि यदि किसी घोषणा को लेकर उच्च अधिकारियों से किसी तरह के पत्राचार की आवश्यकता है तो उस कार्य को भी वह करें ताकि समय रहते संबंधित विभाग की घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा सके। इसके अलावा यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता तो डीसी ऑफिस के माध्यम से डीओ लेटर भेजें।

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में वन स्टेप सेंटर चलाए जा रहे हैं

सिरसा, 24 जुलाई।


                   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में वन स्टेप सेंटर चलाए जा रहे हैं जिनके तहत पीडि़त महिलाओं को अस्थाई रुप से 5 दिन का आश्रय दिया जाता है।


                   यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने बताया कि वन स्टेप सेंटर के माध्यम से पीडि़त महिलाओं के लिए भलाई एंव उत्थान का कार्य किया जाता है। जिसके अंतर्गत पीडि़त महिला को 5 दिन का अस्थाई रूप से आश्रय दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वन स्टेप सेंटर के अन्र्तगत कानूनी पुलिस सहायता, मैडिकल सहयता इत्यादि दी जाती है। 

Watch This Video Till End….


                 उन्होंने बताया कि इस समय वन स्टेप सेंटर का सरकारी भवन की कार्यवाही व निर्माण कार्य पूरा होने मे समय लगेगा। अत: विभाग द्वारा किराये पर एक भवन जिसमें 5 कमरों सहित शौचालय व रसोई घर का प्रंबध हो, की आवश्यकता है। उक्त भवन किराए पर देने के लिए इच्छुक व्यक्ति लघु सचिवालय स्थित वाणिज्य भवन में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

खिलाडिय़ों को छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 तक

सिरसा, 24 जुलाई।

                   खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा खेल उपलब्धियों के आधार पर अनुसूचित जाति व अदर देन एससी के छात्र-छात्रा खिलाडिय़ों को छात्रवृति प्रदान की जानी है। छात्रवृति हेतु पात्र आवेदक 10 अगस्त तक अपने आवेदन कर सकते हैं। 


                   यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल ने बताया कि खेल विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 (01 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019) की खेल उपलब्धियों के आधार पर छात्रवृति आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन विभाग की वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट डॉट जीओवी डॉट इन पर भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। साथ ही इस वेबसाइट पर उपरोक्त छात्रवृति हेतु पात्रता व अन्य शर्ते भी प्रदर्शित की गई हैं। उन्होने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

Watch This Video Till End….


                   उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने आवेदन पत्र के साथ हरियाणा निवास का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (केवल एससी छात्र/छात्रा खिलाडिय़ों के लिए तथा उनकी आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए), जन्म तिथि का प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां एवं बैंक खाता की प्रति जिसमें खिलाड़ी की यूनिक आईडी लिखी हो, अवश्य साथ लगाए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी नशीली दवाईयों के सेवन का दोषी नहीं होना चाहिए तथा असामाजिक व्यवहार वाले खिलाड़ी पात्र नहीं होंगे। इसके लिए खिलाड़ी को हलफनामा देना होगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी वित्तीय वर्ष में अनुत्तीर्ण नहीं होना चाहिए और आवेदन पत्र पूर्ण रुप से भरा हुआ होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए स्थानीय बरनाला रोड़ पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम मेें स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। 

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

एनसीवीटी परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 144 लागू

सिरसा, 24 जुलाई।


                   कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 9 अगस्त तक आयोजित की जा रही एनसीवीटी परीक्षाओं के मद्देनजर जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधी में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किये हैं।


                   जिला में एनसीवीटी परीक्षाएं आईटीआई चौटाला, आईटीआई औढां, आईटीआई नाथूसरी चौपटा, आईटीआई सिरसा व आईटीआई (महिला) सिरसा में आयोजित की जा रही है। जारी किये गए आदेशों के अनुसार परीक्षाओं को बिना किसी बाधा, गड़बड़ी और व्यवधान के सुचारु संचालन के लिए जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परीधी में धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केन्द्रों के आसपास की सभी फोटोस्टेट की दुकाने भी बंद रहेगी। 

Watch This Video Till End….


                   आदेशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों के समीप 5 या इससे अधिक व्यक्ति के इक_ïा होने पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही किसी भी प्रकार के हथियार / अग्रिशस्त्र या अन्य विस्पोटक सामग्री साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य कर्मचारियों की पर लागू नहीं होंगे। ये आदेश परीक्षाएं सम्पन्न होने तक लागू रहेंगे। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्घ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

Watch This Video Till End….

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों बारे डीसी अशोक गर्ग ने की विभागों की ड्यूटियां निर्धारित

सिरसा,


                 उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आगामी 4 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाईन में गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित किये जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सभी विभाग अपनी-अपनी ड्यूटियों का निर्वहन पूरी निष्ठïा व ईमानदारी से करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।


                   वे आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों बारे सभी विभागाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आने वाली साध संगत के लिए किये जाने वाले आवश्यक इंतजामों बारे विभागाध्यक्षों की ड्यूटियां निर्धारित की। 

Watch This Video Till End….


                   उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम को आपसी तालमेल कर भव्य बनाया जाए और इसके लिए जो भी आवश्यक कार्य किये जाने हैं उनकी सूची समय रहते तैयार कर लें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर शौचालयों की सुचारु व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा उपायुक्त साफ सफाई के लिए ईओ एमसी को निर्देश दिये कि वे कार्यक्रम के दौरान व कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर सफाई करवाएं। उन्होंने बिजली व्यवस्था के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम को निर्देश दिये कि वे कार्यक्रम स्थल पर बिजली व्यवस्था को सुचारु रखें तथा इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाएं। 

Watch This Video Till End….


                   इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उपायुक्त ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए समारोह स्थल की आसपास अनेक स्थानों का चयन किया गया है जहां ट्रेफिक पुलिस द्वारा समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग करवाई जाएगी। साथ ही  मेडिकल सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीमें भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा साज-सजावट, कार्यक्रम की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, निमंत्रण पत्र आदि इंतजामों के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपनी-अपनी ड्यूटियों आपसी तालमेल से करें। 


                   इस बैठक में एसडीएम शालिनी चेतल, ऐलनाबाद अमित कुमार, जीएम रोडवेज खूबी राम, जिला वन अधिकारी राम कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी पवन सुथार सहित पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), बिजली, जनस्वास्थ्य, वन, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

News7World- आज फिर से बचपन फिर याद आ गया।

Breaking News: फिर एक बार हुनर की जीत। फिर से चमक गया सिरसा का नाम।

सिरसा: 24 -07-2019

News7World Exclusive

शायद सबसे छोटा मेरे अराध्य देव शिव शंकर भोले नाथ, शिव शिवालय शेष नाग समेत जो शुद्ध सोने से निर्मित है

शिव शिवालय शेष नाग समेत

सिरसा कलाकारो की धरती है, हमने पहले भी देखा है सिरसा से सज्जन कुमार सोनी शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप जो की सेम डिटो कोपी लम्बाई , 6 mm वजन 160, मीली ग्राम 90,मीन्ट बनाने मे लगा, चांदी व सोने मे हाथ से निर्मित बिना सहायता के बनाया था, जिसने देश ओर विदेश मे सिरसा का नाम रोशन कर दिया जिसकी सबसे पहली खबर न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) ने दिनांक June 3, 2019 मे प्रकाशित की थी जिसने देश ओर विदेश मे सिरसा का नाम रोशन कर दिया है । हमे इस पर गर्व है।सबसे पहले न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) लेकर अाया था जिसके बाद सभी न्यूज़ चैनल ने अपने चैनल पर दिखाया था

आज फिर ऐसा ही ऐक कारनामा सिरसा (हरियाणा) के सज्जन कुमार सोनी ने शायद सबसे छोटा मेरे अराध्य देव शिव शंकर भोले नाथ, शिव शिवालय शेष नाग समेत जो शुद्ध सोने से निर्मित है जिसका बजन 0,120, मिली ग्राम है लम्वाई 6,mm समय 50, मिनट और मोती पर टिका हुआ है जो चन्द्रमा कार्क है जो भगवान शिव के मस्तक पर बिराजमान है जिसका बजन 1,200 मिली ग्राम है

न्यूज 7 वर्ड (News7world) इसके लिए दिल से आभारी है। सज्जन कुमार सोनी सिरसा ने यह िसद़् कर दिया दुनिया में नामुमकिन कुछ नहीं है।

सज्जन कुमार सोनी सिरसा

Watch This Video Till End….