Posts

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज स्थानीय न्यायिक परिसर स्थित एडीआर भवन के प्रांगण में यातायात सुरक्षा शिविर लगाया गया।

सिरसा 31 अगस्त।


              जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज स्थानीय न्यायिक परिसर स्थित एडीआर भवन के प्रांगण में यातायात सुरक्षा शिविर लगाया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डा. रामनिवास भारती ने की। इस अवसर पर सभी ऑटो चालकों को यातायात सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गई।


डा. भारती ने सभी ऑटो चालकों को अपने वाहन का व स्वयं का बीमा करवाने, ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा यातायात संकेतों का ध्यान रखकर ऑटो चालने बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करके हम स्वयं के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के जीवन की भी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने सभी ऑटो चालकों को एक-एक पौधा लगाने हेतु दिया जाएगा

For Sale


                उन्होंने ने बताया कि जिला भर में एक सप्ताह पहले रोड़ सेफ्टी कैंपेन में लगाया गया, जिसके तहत ट्रफिक पुलिस ने करीबन 250 ऑटो रिक्शा दस्तावेज चैक किये जिनमें करीबन 80 ऑटो रिक्शा चालकों के चालान भी काटे गये। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी अनमोल सिंह नयर सहित सभी न्यायधीश उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

शिक्षक अपने शिक्षण के साथ समाज सुधारक भी भूमिका निभा सकते है : डीसी अशोक कुमार गर्ग

सिरसा 31 अगस्त।

नशा उन्मूलन, पौधारोपण व शिक्षा मेंं सुधार विषयों बारे स्कूल मुखियाओं की बैठक आयोजित


                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षक अपने शिक्षण कार्य के साथ समाज सुधारक भी भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ नशा जैसी सामाजिक बुराईयों के बारे में जागृत कर उनके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।


                    वे आज स्थानीय महाराजा अग्रसैन स्कूल के सेमिनार हॉल में जिला के सभी राजकीय हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा आरोही स्कूलों के मुखियाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में नशा उन्मूलन, पौधारोपण व शिक्षा मेंं सुधार विषयों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, डीएसपी राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान भी मौजूद थे। उपायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।


                    उपायुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि अध्यापक समाज में बच्चों के लिए एक रॉल मॉडल होते हैं। समय के साथ प्रतिदिन समाज में अनेक बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत करवाएं। यह बहुत ही गंभीर विषय है, इस बारे विद्यार्थियों से चर्चा करना अब जरुरी हो गया है। उन्होंने कहा कि नशा, पौधारोपण व शिक्षा में सुधार तीनों विषयों पर अध्यापकों की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने स्त्रियों की शिक्षा व समाज की कुरीतियों का दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को राष्टï्र पिता महात्मा गांधी व शहीद भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सैनानियों की कहानियां सुना कर उनके पद चिह्नïों पर चलने के लिए प्रेरित करें।

For Sale


                    पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह ने कहा कि नशे की लत ने हजारों जिंदगियों को उजाडऩे के साथ-साथ देश, समाज व परिवार की नींव को हिला सकती है। जो किसी भी स्वस्थ राष्ट्र की उन्नति व विकास में रोड़े के समान है। उन्होंने कहा कि केवल मात्र पुलिस प्रशासन से नशे कि सामाजिक बुराई को खत्म नहीं कर सकता, आमजन व परिवारजनों का सहयोग भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने 88140-11620, 88140-11624, 88140-11675 भी दिए। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित कोई भी सूचना इन नम्बरों पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।


                    इस मौके पर स्कूल संस्था द्वारा उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर एक नाटक ‘आखिर कदों तकÓ भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूल मुखियाओं को पौधे भी वितरित किए गए।


                    इस अवसर पर एडीआईओ सुषमा, महाराजा अग्रसैन स्कूल की प्राचार्या जश्रप्रीत कौर, संस्था से गोपाल कृष्ण शुक्ला, देव बंसल, डा. मुकेश सहित विभिन्न राजकीय हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा आरोही स्कूलों के मुखिया मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

आज स्थानीय निशुराज रिसॉर्ट में एआईईएलएस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिरसा 31 अगस्त।


              आज स्थानीय निशुराज रिसॉर्ट में एआईईएलएस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में एआईईएलएस द्वारा सांसद सुनीता दुग्गल को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बुद्घिमता, अनुशासन, मीडिया व आर्टिफिशन इंटेलिजैंस आदि विषयों पर चर्चा की गई।


                सांसद सुनीता दुग्गल ने एआईईएलएस को बधाई देते हुए कहा कि आज का युग तकनीकी युग है, शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है तथा विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। यह शिक्षा की ही देन है कि आज हमारे देश के बच्चे पढ लिख कर नई-नई खोज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के पढ़े लिखे वैज्ञानिकों की देन है कि यंद्रयान-2 चंद्रमा पर खोज कर रहा है। इससे भी विश्वभर में देश का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के बच्चे स्कूलों से ही खेल, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान आदि के बारे में ज्ञान लेकर देश को प्रगति की ओर लेकर जा रहे हैं। इसमें स्कूल के प्रिंसिपलों की अहम भूमिका रहती है। 


                उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार खेल, शिक्षा व विज्ञान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है ताकि बच्चे और आगे बढें। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि योग में पूरा विश्व भागीदारी कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया कार्यक्रम चलाया है जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा को बढावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदार है और प्रदेश व देश को आगे बढाने के लिए आमजन हेतु कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

For Sale


                उन्होंने उपस्थित प्रिंसिपलों से कहा कि आज हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें योग्य इंसान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान देकर उन्हें जागरुक करें ताकि बच्चे भारतीय संस्कार सीखें। उन्होंने कहा कि हम सभी बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनाने के साथ-साथ संस्कारों के बारे में भी जागरुक करें ताकि भारत को आगे बढाने में सहयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरूओं की परम्परा को आगे बढाते हुए सहनशीलता और अनुशासन का ज्ञान अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रिंसिपल इस तरह की बैठके करते रहें और उसका परिणाम भी निकालें ताकि बच्चों को कैसे आगे बढाना है, किस दिशा में उनको जाना चाहिए, इस बारे विचार विमर्श करें और अमल भी करें। 


                इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीरचंद मेहता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निताशा सिहाग को मुख्यअतिथि ने स्मृति चिह्नï प्रदान किए। 


                इस मौके पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, भाजपा से भूरा राम ढुडी, सुशील कंबोज, डा. भजन लाल, सरपंच खैरेकां निशांत, प्रिंसिपल डा. चंद्र मोहन, डा. राजेश चंदेल, सुलतान हरदु, जय कुमार, डा. प्रवीण चंदेल, अर्चना गाबा, राम सिंह यादव, कमल मेहता, रघुबीर सिंह सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

जल शक्ति व पौधारोपण अभियान को लेकर एसीएस आलोक निगम ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा

सिरसा 31 अगस्त।


               जल शक्ति व पौधारोपण अभियान को लेकर वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 


                 एसीएस आलोक निगम ने कहा कि पौधारोपण अभियान के तहत जिन जिलों का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है वे अपना लक्ष्य और बढाए। यदि मुख्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो उनके संज्ञान में लाएं। उन्होंने जिलेवार पौधगिरी अभियान व जल शक्ति अभियान के तहत पौधारोपण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत में अभियान चला पौधे लगाए जाए। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव में 500 पौधे लगाए जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के प्रति आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें तथा उनकी रेखरेख के लिए भी प्रेरित करें ताकि उन्हें जीवित रखा जा सके। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा तथा जिला हरा-भरा बनेगा। पेड़ ज्यादा होंगे तो पानी की भी कमी नहीं होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मनरेगा का भी सहयोग लें ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि देश के 259 कम भूजल स्तर वाले जिलों में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है तथा इसकी रैंकिंग भी की जा रही है।

For Sale


                 लघु सचिवालय सिरसा स्थित वीडियो कॉफ्रेंस कक्ष में सीईओ जिला परिषद जयवीर यादव ने बताया कि जिला में मॉनसून सीजन के दौरान 175000 पौधारोपण का प्राप्त हुआ था, विभाग द्वारा अबतक 169767 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लक्ष्य को बढा दिया गया है, अब 70 हजार पौधे और भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधगिरी अभियान के तहत जिला के सभी सातों ब्लॉकों में 82392 तथा जल शक्ति अभियान के तहत 87375 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि वे मॉनसून सीजन के दौरान बढे हुए लक्ष्य को प्राप्त करें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि जिला हराभरा नजर आए। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी राम कुमार, डीआरडीए से संजय, एबीपीओ हरीष भी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने कहा कि बाल देखरेख संस्थान के बच्चों के कौशल विकास के लिये अरम्भ किये गये समर्थ प्रोजेक्ट के उत्साहवर्धक परिणाम मिल रहे है।

पंचकूला 27 अगस्त-

हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने कहा कि बाल देखरेख संस्थान के बच्चों के कौशल विकास के लिये अरम्भ किये गये समर्थ प्रोजेक्ट के उत्साहवर्धक परिणाम मिल रहे है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर विभाग द्वारा 2 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है।

श्रीमती जैन आज श्री जैनेन्द्र पब्लिक स्कूल पंचकूला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह के प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलो के बाल देखरेख संस्थान से  आये 665 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने बताया कि आॅबर्जवेशन होम में समर्थ प्रोजेक्ट से जुड़े बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से सम्बधित होम में यह प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगें। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रयास करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।

उन्होंने बताया कि बाल देखरेख संस्थान में 14 वर्ष के अधिक आयु के बच्चों को रोजगार योग्य कौशल प्रदान किया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से देश और समाज के उत्थान में अपना सहयोग दे सके। उन्होंने बताया कि समर्थ प्रोजेक्ट एक एजेंसी के माध्यम से चलाया जा रहा है और इस प्रोजेक्ट के तहत 1089 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाता है। उन्होंने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण व उत्थान के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जिक्र किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज कुमार, हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल, महिला आयोग हरियाणा की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सुमन, महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक डाॅ. सरिता मलिक, सयुक्त निदेशक रजनी पसरीजा सहित अन्य अधिकारियों ने भी सार्थक प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

4 तक चलेगा जैन पयूषण पर्व, मीट विके्रताओं से दुकानें बंद रखने की अपील

सिरसा, 27 अगस्त।


             जैन समाज का महत्वपूर्ण जैन पयूर्षण पर्व 27 अगस्त से 4 सितंबर तक मनाया जा रहा है। निदेशक शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा पंचकूला के आदेशानुसार उक्त अवधि में सिरसा नगरपरिषद की सीमा में मीट की दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अमन ढांडा ने अपील की कि जैन पयूर्षण पर्व के अवसर पर सभी मीट विक्रेता 4 सितंबर तक मीट की दुकानें बंद रखें व पशुवध का कार्य न करें। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति उपरोक्त अवधि में पशुवध का कार्य करता पाया गया तो नगरपरिषद सिरसा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाएगी।

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

मध्यस्थता जागरुकता शिविर 31 को

सिरसा, 27 अगस्त।


                  आगामी 31 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सैंटर के कॉफ्रेंस हॉल में मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

Watch This Video Till End….


                  यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनमोल सिंह नयर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मध्यस्थता अधिवक्ता मुकेश कालीरमण द्वारा पैरा लिगल वॉलेंटियर को मध्यस्थता के बारे में जागरुक किया जाएगा। उन्होंने सभी पैरा लिगल वॉलेंटियर से आह्वïान किया है कि वे निश्चित समय व स्थान पर पहुंच कर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को

सिरसा, 27 अगस्त।


                आगामी 14 सितंबर (शनिवार) को न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली व ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

Watch This Video Till End….


                  यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनमोल सिंह ने बताया कि इस लोक अदालत में सभी तरह के केस जिनमें आपराधिक जटिल मामलों, बैंक रिकवरी केस, एनआई एक्ट अंडर सेक्शन 138 के तहत केसों, श्रम विवाद मामलों, बिजली और पानी बिल, वैवाहिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना, भूमि अधिग्रहण के मामलों, सेवा मामले और अन्य नागरिक मामले शामिल हैं। 


                  उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत की प्रक्रिया बिल्कुल संक्षिप्त व साधारण है जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन के भी उक्त मामलों से संबंधित केस कोर्टों में लंबित हैं वे उन्हें लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटवा सकते हैं।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन योजना व एनएफएसएस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का ड्रा 27 को

सिरसा, 26 अगस्त।


                कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन योजना व एनएफएसएस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का ड्रा 27 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्थानीय उपमंडल कृषि अधिकारी कार्यालय के सभागार में निकाला जाएगा। 

Watch This Video Till End….


                  यह जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. बाबूलाल ने बताया कि जिला के किसानों द्वारा प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन योजना के तहत बैटरी ऑपरेटिड स्प्रे पंप, पावर ऑपरेटिड स्प्रे पंप व सीड ड्रिल तथा एनएफएसएस स्कीम के तहत पावर कनापसक स्प्रयेर्स के लिए आवेदन किया गया था। उन्होंने आवेदनकर्ता किसानों से आह्वïान किया है कि वे निश्चित समय व स्थान पर पहुंच कर ड्रा की गतिविधियों में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Watch This Video Till End….

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

उपायुक्त अशोक गर्ग ने आज अपने कार्यालय कक्ष में परिवार पहचान पत्र बारे संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

सिरसा, 26 अगस्त।


                 उपायुक्त अशोक गर्ग ने आज अपने कार्यालय कक्ष में परिवार पहचान पत्र बारे संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर इस बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, डीएफएससी अशोक बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।


                   उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र मुख्यमंत्री हरियाणा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। परिवार पहचान पत्र कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि आमजन सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि जिला में 2321 नए बीपीएल परिवारों के परिवार पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार पुराने बीपीएल पुराने बीपीएल परिवारों का भी डाटा जल्द से जल्द फीड करें ताकि सरकार की ओर से शुरु की जाने वाली मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ दिया जा सके।

Watch This Video Till End….


                   उन्होंने बताया कि पुराने बीपीएल परिवारों के डाटा फीड होने के उपरांत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के डाटा फीड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए आधार कार्ड आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। अत: इसे जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि आमजन को इसके आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जा सके।


                   इस बैठक में सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी हनुमान प्रसाद, सहायक प्लानिंग ऑफिसर प्रवीण सिंह, जिला के सभी नगर परिषद व पालिका के कार्यकारी अधिकारी व सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….