Browsing: पिंजौर

पिंजौर, 22 दिसम्बर- हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि सरकार 99 करोड़ की केन्द्रीय सहायता से कुरूक्षेत्र के 48 कोसीय क्षेत्र के कृष्णा सर्किट का विकास करने में लगी है जिससें यह क्षेत्र पर्यटन में अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। श्री गोलन आज यहां 12 वें पिंजौर विरासत महोत्सव के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के द्वारा 48 कोस के तीर्थों का सौन्दर्यकरण हो रहा है। पर्यटन क्षेत्र के इस विकास से जहां रोजगार के नए अवसरो का सृजन होगा वहीं इससे हमें अपनी संस्कृति…

Read More

 पंचकूला, 13 दिसम्बर- हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंधक निदेशक विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 से 22 दिसम्बर को पिंजौर के यादविन्द्र गार्डन में 2 दिवसीय पिंजौर हैरिटेज फैस्टीवल का आयोेजन किया जा रहा है। रैड बीशप के कमेटी रूम में उन्होंने फैस्टीवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।  इस बैठक में पंचकूला के एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश नवीन कुमार आहूजा, पर्यटन  विभाग के अधिकारी  व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। Watch This Video Till End…. Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

Read More

पिंजौर 14 सितम्बर। कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विधानसभा क्षेत्र के गांव नानकपुर में 125 केवी सब स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है और जल्द ही इसका कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। श्रीमती शर्मा आज चिकन गांव में राजकीय आजिविका मिशन के तहत अढाई करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किए जाने वाले क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की आधारशिला रखने के उपरान्त लोगों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षाै में कालका विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं…

Read More

पंचकूला, 20 अगस्त- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिंजौर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने की।  Watch This Video Till End…. इस कार्यक्रम में पिंजौर क्षेत्र की नवजन्मी बच्चियों, माताओं के स्वास्थ्य की जांच के लिये स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दवाइयों के साथ साथ महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनवाॅडी कार्यकर्ताओं की मेहंदी, रेस्पी, बैस्ट आउट आॅफ वेस्ट प्रतियोगिता भी करवाई गई। महिलाओं को घर में उपलब्ध अनाज से पोष्टिक आहार तैयार करने की जानकारी दी…

Read More

पंचकूला, 16 जुलाई- कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बच्चों को आह्वान किया कि वे पौधागिरी कार्यक्रम में लगाये गये पौधों की बड़े होने तक देखभाल करें। उन्होंने कहा कि ये पौधे न केवल पर्यावरण सुरक्षा में मददगार साबित होंगे बल्कि बच्चों के लिये भी जीवनभर एक यादगार के तौर पर स्थापित रहेंगे। श्रीमती शर्मा आज सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर छठीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियांें को अपने घर आंगन में पौधे लगाने के लिये वन विभाग की ओर से…

Read More

पंचकूला, 9 जुलाई- कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा कालका, पिंजौर के 57 विकास कार्यों के 5 करोड़ 61 लाख के विकास कार्यों का टेंडर शीघ्र जारी किया जायेगा।  श्रीमती शर्मा आज अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से नगर निगम के विकास कार्यों पर चर्चा कर रही थी। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 2.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पहले ही जारी किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 12.73 करोड़ रुपये के 34 विकास कार्यों के टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है और यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी करके…

Read More

पंचकूला, 6 जुलाई- देश के विभिन्न राज्यों के आम की किस्मों की उम्दा प्रदर्शनी और शिवालिक की पहाड़ियों की खुशनुमा फिज़ा में आज यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर में 28वें आम मेले का रंगारंग आगाज़ हुआ। इस मेले में हरियाणा के साथ-साथ उतराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों के आम उत्पादक किसानों ने आम की विभिन्न प्रजातियों का पंजीकरण करवाया और लगभग 4 हजार प्रविष्टियों के साथ यह मेला आम्रपाली, लंगड़ा, अलफून्सो व अन्य किस्मों के साथ मिठास और सुंदरता की छटा बिखेर रहा था। इसके अलावा इस मेले में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता भी मेले के आकर्षण…

Read More

कालका/पिंजौर, 24 जून- विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कालका और पिंजौर के 13 विकास कार्यों के टेंडर जारी किये जा चुके है। इन कार्यों का 2.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।  उन्होंने बताया कि कालका के वार्ड नंबर 2 में मंडी के नजदीक और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इंटरलोकिंग टाइलों से गलियों का निर्माण किया जायेगा। इसी प्रकार महादेव काॅलोनी वार्ड नंबर 6 पिंजौर में 24 लाख रुपये की लागत से इंटरलोकिंग टाइलों से गलियां बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पिंजौर के वार्ड नंबर 4 में…

Read More

पंचकुला- भाजपा सांसद कटारिया पर बोला हमला, कहा अगर जनता के लिए कुछ किया होता तो हर जगह विरोध का सामना न करना पड़ता, वोट की चोट से जनता सिखाएगी सबक प्रचार अभियान के अंतिम चरण में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को सैलजा ने पंचकुला में एक दर्जन से ज्यादा धुआंधार जनसभाएं की। हर जगह उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे देश की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने झूठ बोलने के…

Read More

पंचकूला, 25 अप्रैल- स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में आज पंचकूला, रायपुररानी, कालका और पिंजौर में कार्यक्रम आयोजित किये गये।  सिविल सर्जन डाॅ0 योगेश शर्मा ने सेक्टर 5 सहित यवनिका पार्क से जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को संबोधित करते हुये मलेरिया से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरो के आस-पास यदि पानी खड़ा है तो उसे मिट्टी से भर दे अथवा उसमे काला तेल डाल दे। सोते समय शरीर को ढककर सोये अथवा मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली दवाई का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि घरो…

Read More