Browsing: पंचकूला

पंचकूला,16 जून-                                                      पंचकूला के यवनिका पार्क सेक्टर-5 में आज प्रातः आयोजित की गई राहगिरी में उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल और एसडीएम पंकज सेतिया सहित बड़ी  संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चें और स्थानीयनागरिक शामिल हुए।  प्रात‘ 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस राहगिरी में जहां स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर थिरकते  हुए प्रतिभागियों ने इन श्रणों कापूरा आनंद लिया वहीं बच्चों ने भी स्केटिंग और योगा इत्यादि का प्रदर्शन किया।  उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राहगिरी प्रशासन, पुलिस और जनता के बीच बेहतर  तालमेल स्थापित करने का एक सशक्तमाध्यम है।  Watch This Video Till End…. इस कार्यक्रम में सप्ताहभर की सरकारी ड्यूटी, व्यापार की व्यवस्ताओं, स्कूली बच्चों की पढ़ाई इत्यादि से दूूर रहकर तनाव मुक्त बिताने का अवसरमिलता है।  इस तरह के कार्यक्रम व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित करते है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अपनीप्रतिभागिता और अधिक बढ़ाये। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी अधिक से अधिकसंख्या में शामिल होने की अपील की। Watch This Video Till End….

Read More

पंचकूला, 16 जून- सेक्टर-6 स्थित सर छोटूराम जाट भवन पंचकूला में  जाट सभा पंचकूला/ चंडीगढ़ की कार्यकारी समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान डॉ महेंद्र सिंह मालिक(सेवानिवृत डीजीपी हरियाणा) ने की।                                       इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि जाट भवन पंचकूला में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगाया जाए ताकि बिजली सप्लाई के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में जम्मू के कटरा में बनने वाले चौधरी छोटूराम यात्री निवास के निर्माण बारे भी चर्चा की गई।…

Read More

पंचकूला का पारस बलिस अस्पताल नवजात बच्चों के लिए देगा वेंटीलेटड एंबूलैंस की सुविधा : डा. सौरभ गोयल पंचकूला, 13 जून ( ): स्थानीय पारस बलिस अस्पताल के बाल रोग विभाग के डायरेक्टर डा. ओ.एन.भकू ने कहा कि मुर्दा जन्म लेने वाले बच्चों के मामले में भारत विश्व के पांचवे हिस्से पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नवजात बच्चों की मौत भी भारत में विश्व भर के मुकाबले तीसरे हिस्से में होती है, जो कि एक चिंता का विषय है। आज यहां नवजात बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी भारत में मौजूद सुविधाओं संबंधी जागरूकता पैदा करने के मकसद से…

Read More

पंचकूला, 7 जून- सरकार की नीतियों को जन-जन तक पंहुचानें के लिये सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 3 जून से 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। पंचकूला जिला के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने के लिये विभाग की भजन मंडली और सिनेमा यूनिट के साथ साथ पांच अनुबंधित भजन मंडलियों को भी इस कार्य में लगाया गया हैं।  उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह के विशेष अभियान चलाकर सरकार की नीतियों के साथ साथ उपलब्धियों को जनसाधारण तक पंहुचाया जाता हैं। उन्होंने…

Read More

पंचकूला 29 मई. हरियाणा सरकार जल्द ही राज्य के व्यापारियों के हित में अहम कदम उठाते हुए उनके लिए सामुहिक बीमा योजना व दुर्घटना बीमा योजना लागू करने जा रही है। आज यहां हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बोर्ड के अध्यक्ष श्री शिव कुमार जैन ने यह जानकारी दी। बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल के अलावा बोर्ड के अन्य सरकारी व गैर.सरकारी सदस्य श्री रत्नेश बंसलए श्री रवि सैनीए श्री रामनिवास गर्गए श्री खैरातीलाल सिंगला व श्री विजय गुप्ता उपस्थित थे। श्री जैन ने बताया…

Read More

पंचकूला, 29 मई- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानव महासचिव कृष्ण ढुल ने आज सेक्टर-14 स्थित बाल कल्याण परिषद कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कोर्साें के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। उन्होंने इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों व महिलाओं से इन कार्यक्रमों में और अधिक सुधार के लिये सुझाव भी मांगे।  ढुल ने इस अवसर पर कहा कि युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिये सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिये कठिन परिश्रम ही…

Read More

पंचकूला, 29 मई- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-3 पंचकूला में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ पतंजलि योग समिति के योग विशेषज्ञ भाग ले रहे है। सेक्टर-3 स्थित ताउ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 30 मई तक चलेगा। जिला आयुष अधिकारी डाॅ0 दलीप मिश्रा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकाॅल के मुताबिक योगासनो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग न केवल भारत बल्कि विश्व की सबसे प्राचीन शारीरिक अभ्यास प्रक्रिया है, जिसके माध्यम…

Read More

पंचकूला, 24 मई- जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा 26 मई को प्रातः 6 बजे यवनिका पार्क सेक्टर-5 पंचकूला में राहगिरी का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। एसडीएम पंकज सेतिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल तथा जिला प्रशासन के अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक व गैर सरकारी संगठनों के सदस्य भी शामिल होते है। राहगिरी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में एक दिन कुछ समय के लिये तनावमुक्त वातावरण का आनंद लेने तथा प्रशासन व जनता के बीच बेतहर तालमेल स्थापित करना है।

Read More

पंचकूला:  हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से बुधवार को पंचकूला जिला के बरवाला खंड के प्रतिभावान विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। दसवीं व 12वीं कक्षा के इन विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री ने आशीर्वाद दिया। बरवाला खंड की खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम शर्मा के नेतृत्व में कोट, बरवाला,रामगढ़ व पारवाला के सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर विद्यार्थी शिक्षा मंत्री से उनके चंडीगढ़ निवास स्थान पर मिले।  इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला की 12वीं कक्षा की विज्ञान की छात्रा मुस्कान सिंगला, जिसने पंचकूला जिला में टॉप किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारवाला की दसवीं…

Read More

पंचकूला, 21 मई- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बलकार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचकूला जिला की सीमा में 23 मई को मतगणना के दिन शराब के सभी ठेके बन्द रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन कानूनी व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने के लिये इस अवधि में शराब के ठेको के साथ साथ होटल, रैस्टोरैंट, कल्ब और शराब परोसने के लिये अधिकृत अन्य स्थानों पर भी शराब उपलब्ध करवाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Read More