Browsing: मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल

पंचकूला, 15 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने कहा कि असम की तरह हरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जायेगा। इसके अलावा राज्य में कानून आयोग के गठन करने पर भी विचार किया जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की सेवायें लेने के लिये अलग से एक स्वैच्छि विभाग का गठन किया जायेगा।मुख्यमंत्री आज अपनी सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी देने के लिये पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे महा जन संपर्क अभियान के अंतिम दिन पंचकूला में हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग के…

Read More

पंचकूला, 12 सितंबर- मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने आज डिजिल लिंक के माध्यम से पंचकूला जिला की 705 करोड़ रुपये की लागत की 3 विकास परियोजनाओं का शिलांयास किया। इन परियोजनाओं का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग हरियाणा के सहयोग से 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई 17 कलाकृतियों का अनावरण भी किया। यह कलाकृतियां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकारों द्वारा आधुनिक मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर के दौरान तैयार की गई और मूर्तियों के माध्यम…

Read More

पंचकूला, 18 अगस्त- मुसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई मुख्यमंत्री के प्रति जनता का उत्साह मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल के नेतृत्व में आज कालका सब्जी मंडी से जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य आगाज हुआ। इस यात्रा को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल नगाड़ों, शंखनाद और हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा करके इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कालका से 18 अगस्त को आरंभ हुई यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और 8 सितंबर को रोहतक में इस यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं प्रदेशवासियों को…

Read More

पंचकूला, 7 अगस्त- विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल कालका विधानसभा क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस यात्रा का शुभारंभ श्री काली माता मंदिर कालका में पूजा अर्चना के बाद करेंगे तथा सब्जी मंडी मैदान कालका में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस जनसभा को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और हरियाणा केबिनेट के अन्य मंत्री संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 18 अगस्त को कालका से आरंभ होकर 8 सितंबर…

Read More

पंचकूला, 4 जुलाई- मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल आज सेक्टर-7 में पत्रकारिता के स्तंभ राधे श्याम शर्मा के आवास पर पंहुचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों से राधे श्याम शर्मा के स्वास्थ्य पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और स्थानीय विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी राधे श्याम शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनायें दी।  मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत के दौरान कहा कि राधे श्याम शर्मा का पत्रकारिता के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यों में भी अभूतपूर्व योगदान रहा…

Read More