Browsing: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर लोगो को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति जागरूक करते हुए।
पंचकूला,5 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों से प्रताडि़त लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुल गए हैं। इस अधिनियम के तहत हरियाणा में भी ऐसे लोगों को नागरिकता मिल सकेगी और अब वे भारत के नागरिक बन कर खुशहाल जीवन जीएंगे। मुख्यमंत्री आज पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर इस अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति सचेत एवं जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है। देश की एकता व अख्ंाडता हमारे लिए सर्वोपरि है।
पंचकूला, 31 अक्तूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है। देश की एकता व अख्ंाडता हमारे लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर सैक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पिछले पांच वर्षों से मनाया जा रहा है। आजादी के बाद 562 रियासतों में बंटे हुए देश को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एकता के सूत्र…
सिरसा, 4 अगस्त। दिन भर सिरसा में गूंजे जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल और वाहे गुरू जी का खालसा-वाहे गुरू की फतह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगाड़ा बजाकर बढ़ाया श्रद्घालुओं का उत्साह, पंगत में बैठ श्रद्घालुओं संग चखा लंगर गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को लेकर प्रदेशवासियों में काफी उत्साह दिखाई दिया, जिसका प्रमाण समारोह में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़ दे रही थी। प्रशासन की ओर से की गई सुविधाजनक विभिन्न्न व्यवस्थाओंं के चलते प्रदेश केसभी जिलोंं से श्रद्घालुओंं ने समारोह का हिस्सा बनकर गुरू नानक वाणी…
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 28 जुलाई को हरियाणा भवन, दिल्ली में मीडिया सेंटर का उदघाटन करेंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 28 जुलाई को हरियाणा भवन, दिल्ली में मीडिया सेंटर का उदघाटन करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 41.75 लाख रुपये की लागत से बने इस वातानुकूलित मीडिया सेंटर में कम्प्यूटर, टी.वी., वीडियो कांफ्रेंस, इंटरनेट, वाई-फाई सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मीडियाकर्मियों को अपने उपकरण रखने के लिए लाकर्स की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, जलपान की व्यवस्था के लिए पैंटरी भी है। Watch This Video Till End….
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जल शक्ति अभियान के तहत गुरुग्राम से प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जल शक्ति अभियान के तहत गुरुग्राम से प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गांव झाड़सा के निकट सेक्टर-32 के शिवधाम में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के हर गांव में 500 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग को प्रदेश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। दो लाख पौधे गुरुग्राम में लगेंगें। उन्होंने कहा, हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें। स्कूली बच्चों के सहयोग से प्रदेश में हर साल 15 से 20 लाख पौधे लगाए जाएंगें। हर विद्यार्थी उस पौधे के…
कैथल सहकारी चीनी मिल को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल किया गया घोषित
कैथल: हरियाणा में कैथल सहकारी चीनी मिल को पिराई सत्र 2018-2019 की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल घोषित किया गया है। राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस पर यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारी चीनी मिल की अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का पुरस्कार प्रदान किया। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र गत 17 नवंबर से शुरू होकर 30 अप्रैल तक 166 दिन…
रोहतक : शाही योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे
रोहतक: रोहतक में प्रदेश का शाही योग कार्यक्रम आयोजित होगा। शाही योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। गुरुवार को समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। वीटा चौक स्थित मेला मैदान में सुबह प्रोटोकाल रिहर्सल हुई। मुख्यातिथि पहुंचे सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने साईकिल पर समारोह स्थल पर पहुंचते हुए स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने का आमजन से आह्वान किया। समारोह में…
झज्जर: झज्जर में आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पूरी तरह लोस चुनावों में प्रदेश की दस की दसों सीटों पर जीत दर्ज करने की खुशी के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने जहां विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किए वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर शेखी बखारी। उन्होंने झज्जर की जनता को सत्ता के साथ रहने का सुझाव भी दिया और कहा की झज्जर व मेवात की जनता राज के साथ नहीं चली थी। इस बार उन्हें चाहिए की वे सत्ता के साथ कदम मिलाएं और कमल के फूल वाले प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं।…
Services
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
News7world.com does not take responsibility for the contents of the advertisements. (Display/Classified) Carried in this website. News7world.com does not endorse the same. Readers are requested to verify the contents on their own before acting there upon.