Browsing: दिल्ली

दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन छोटे हो रहे हैं और रात में सर्दी शुरू हो गई है। वहीं हरियाणा में सर्द हवाओं के चलने से बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली मौसम- दिल्ली में सुबह और शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। ठंड की वजह से प्रदूषण की चादर ने दिल्ली को 4 से 5 दिनों तक ढक कर रखा। अब मौसम साफ हो रहा है। दिल्ली में तापमान सुबह 9 बजे तक 20 डिग्री सेल्सिस पहुंच गया है। हरियाणा मौसम-पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो…

Read More

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये टूटकर 35,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपये के नुकसान से 41,900 रुपये प्रति किलो रह गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर मूल्य 1,419.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। दूसरी ओर चांदी कुछ नुकसान के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता है।…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल पुलिस मेमोरियल जाएंगे,वो बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। दिल्ली : देश के नए गृह मंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा करेंगे। यहां वो बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में स्थित स्मारक 6.12 एकड़ में फैला है और इसमें 30 फुट ऊंची काले ग्रेनाइट केंद्रीय मूर्ति बनी है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल जाएंगे। ये भारत का एक संग्रहालय और एक ‘वॉल ऑफ वलोर’ जो आजादी के बाद से राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हुए…

Read More

आज भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की आज अहम बैठक है। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। कुल 180 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिमफैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों…

Read More

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अब राजनैतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग भी पूरी तरह से तैयार है। चुनाव आयोग रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तारीखों की घोषणा कर रहा है । इस घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग 543 सीटों पर चुनाव करवाने के लिए घोषणा कर रहा है। 2014 में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 336 सीटें मिली थीं। तत्कालीन सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजनैतिक दलों के गठबंधन, यूपीए को 2014 में 60 सीटें मिली थीं। और अन्य दलों को 147…

Read More

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर थी, लेकिन आज एक बार फिर से पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं, आज भी डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी क्रूड ऑइल यानि कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने के वजह से भारत में तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है।  देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन डीजल की कीमत…

Read More

भारत: भारत में दो दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, लोगों को जेब पर भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत बुरा असर डाल रही है। यह माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्रूड ऑइल यानि कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।  देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल की कीमत में 15 पैसे का इजाफा हुआ है। साथ ही देश के लोगों पर भी महंगाई की मार पढ़ रही है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.29 रुपए प्रति लीटर है, डीजल…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री पीयूष गोयल के बजट में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पेंशन के ऐलान के बाद से वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय के अधिकारियों ने मिलकर योजना की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के जरिए मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सरकार इन कामगारों के लिए एक पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर वाला कार्ड जारी कर सकती है। इसके जरिये न सिर्फ उनके पेंशन का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, बल्कि दूसरी उस कैटेगरी की दूसरी सुविधाएं जैसे स्वाथ्य बीमा जैसी चीजें भी मिल जाया करेंगी। मामले से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पेंशन योजना का फायदा…

Read More