Browsing: bjp

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक में मोर्चा की लोकसभा संयोजक नीलम मूंदड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष करनसिंह नेतरा ने महिला मोर्चा के जरिए होने वाले काम-काज की बारीकी से जानकारी दी।  बैठक में महिला अधिकारों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश अब महिलाओं के नेतृत्व के जरिए हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। लोकसभा संयोजक नीलम मूंदड़ा ने कहा कि महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी भूमिका निभाएगा। बैठक मे महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी बारूपाल ने कहा कि महिला मोर्चा…

Read More

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी से लगातार बागी तेवर अपनाए शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है! दिल्ली में उन्हें कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं ने सदस्यता दिलाई! इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए! उन्होंने इस बात के लिए भी नाराजगी जताई कि 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनी तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया! शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह और यसवंत सिन्हा सरीखे कई काबिल नेताओं को मंत्री नहीं बनाया…

Read More

प्रमोद सावंत को गोवा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था। तटीय राज्य के शीर्ष पद पर उनकी पदोन्नति भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगियों के बीच गहन चर्चा के बाद हुई। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  सावंत के अलावा पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। शपथ लेने…

Read More

आज भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की आज अहम बैठक है। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। कुल 180 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिमफैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों…

Read More