Posts

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किया तीखा वार, कहा इस देश को शंहशाह की नहीं लोकतंत्र की जरुरत है, संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश कर रही है सरकार

अम्बाला।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को अम्बाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस देश को शंहशाह की नहीं लोकतंत्र की जरुरत है। खुद प्रधानमंत्री लोकतंत्र की हत्या करने में जुटे हैं। योजनाबद्ध तरीके से संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश हो रही है। मगर कांग्रेस कभी ऐसा होने नहीं देगी। प्रियंका यहां गांधी मैदान में आयोजित बड़ी कांग्रेस रैली को संबोधित कर रही थी। राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा की जीत के लिए उन्होंने लोगों से रोजगार, विकास, किसान व सर्वसमाज के हितों के मद्देनजर कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की।

बरियानी खाने व ढोल बजाने से काम नहीं चलेगा

प्रियंका गांधी ने सीधेतौर पर पीए नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि इस देश के युवाओं को रोजगार की जरुरत है। किसान को उसकी फसल के सही दामों की फिक्र है। महिलाओं को अपना  हक चाहिए। जीएसटी व नोटबंदी की वजह से व्यापार चौपट हो चुका है। व्यापारियों को इस मुश्किल समय से निकालने की जरुरत है। उन्होंने इस बात पर गहरा दुख जताया कि पीएम मोदी देश की बुनियादी जरुरतों को पूरा करने की बजाय पाकिस्तान में बरियानी खाने व जापान में ढोल पीट रहे हैं। चीन में वहां के प्रधानमंत्री से गले मिलकर झूठी वाहवाही दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब खोखले वायदों में आने वाली नहीं है। लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ हो रही है।

न रोजगार मिला न कालाधन वापिस

प्रियंका गांधी ने कहा कि पांच साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को सालाना रोजगार देने की बात कही थी। मगर मैं पूरे उत्तरप्रदेश घूम कर युवाओं से पूछकर थक गई कि क्या उन्हें रोजगार मिला? प्रियंका ने कहा कि अभी तक उन्हें एक भी ऐसा युवा नहीं मिला जिसे मोदी सरकार ने रोजगार दिया हो। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देशभक्ति का गुणगान किया गया था। देश की जनता को यह कहा गया था कि नोटबंदी होने से विदेशों में जमा काला धन वापिस आएगा। मगर काला धन वापिस आने की बजाय छोटे-छोटे कारोबार पूरी तरह खत्म हो गए।  उन्होंने कहा कि देश को शहंशाह की नहीं लोकतंत्र की जरूरत है। देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। देश पूछ रहा है कि मोदी जी आपने जो 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था। देशभर में 22 लाख सरकारी पद अभी भी खाली पड़े हैं।

हमारी न्याय योजना बदलेगी तकदीर


प्रिंयका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक साल की कसरत के बाद न्याय योजना को लांच किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्रियों के जरिए यह योजना तैयार की गई। इस योजना से देश के पांच करोड़ परिवारों के 25 करोड़ लोगों की तकदीर बदलेगी। सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही उनके विकास के लिए किसान बजट की व्यवस्था की जाएगी। सत्ता में आने के एक साल के भीतर 24 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि बारहवीं तक लड़कियों को स्कूल में निशुल्क शिक्षा मिलेगी। तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार की भी व्यवस्था की जाएगी।

सैलजा ने भी किया वार 

यहां अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया। सैलजा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर नागरिक परेशान है। भाजपा ने किसान, व्यापारी, आम नागरिक, युवा व महिलाओं के साथ भी धोखा किया। न किसानों के फसलों के दाम दोगुने हुए। न ही उनका कर्ज माफ हुआ। जीएसटी व नोटबंदी ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। 

दादी-पिता व मां भी कर चुकी रैली

कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए प्रियंका गांधी ने जिस ऐतिहासिक गांधी मैदान में रैली की। इसी मैदान में कभी उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति स्वर्गीय इंदिरा गांधी पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी व मां सोनिया गांधी भी रैली कर चुकी हैं। इसी मैदान पर अब गांधी परिवार से जुड़ी प्रियंका गांधी ने भी रैली कर नया अध्याय लिख दिया है। इससे पहले  प्रियंका की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने पिछले दो दिन से यहां डेरा डाला हुआ था।  रैली स्थल और आस-पास पुलिस के जवान तैनात किए थे। जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रैफिक को  डायवर्ट किया गया था।  तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी दोपहर बाद अंबाला से हेलीकॉप्टर में पहुंची थी।


फिर आधा किलोमीटर तक किया रोड शो

वापिस जाने से पहले प्रिंयका रैली में आई महिलाओं से हाथ मिलाने लगी। इस दौरान चारों तरफ से लोगों की भीड़ उमड़ आई। तब गाड़ी से उतरकर प्रियंका भी लोगों के साथ सड़क पर पैदल चल पड़ी। देखते ही देखतक उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजुम उमड़ आया। प्रियंका से मिलने के लिए रैली में आई हर महिला  हाथ मिलाने के लिए बेकरार दिखी। खुद राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रियंका की महिलाओं से मुलाकात करवाई।

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

गरीबों को कांग्रेस सरकार ने दिए थे 100-100 गज के प्लाट, भाजपा ने तो 100 स्मार्टसिटी बनाने का वायदा कर लोगों को ठगा, सैलजा ने फिर मोदी सरकार पर किया हमला

कहा सांसद बनी तो सूत के साथ उतारुंगी कर्ज, बाबा साहेब ने दिया था वोट का अधिकार, इस अधिकार के साथ उखाड़ फेंका मोदी सरकार  

अम्बाला। अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने सोमवार को मुलाना व नारायणगढ़ विधानसभा में आयोजित नौ जनसभाओं में बुनियादी सुविधाओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। सैलजा ने कहा कि लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं मगर सरकार विकास का ढिंढौरा पीट रही है। इसके लिए उन्होंने सीधेतौर पर भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर वह पांच साल में संसदीय क्षेत्र के लिए संजीदगी से काम करते तो शायद विकास के मामले में यह क्षेत्र न पिछड़ता।

कांग्रेस ने दिए 100-100 गज के प्लाट

सोमवार को सैलजा का प्रचार अभियान केसरी के रामलीला ग्राउंड से शुरु हुआ। यहां सैलजा ने जमकर सरकार पर हमला बोला। सैलजा ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल में 100 स्मार्टसिटी बनाने की घोषणा की थी। मगर अब तक कोई भी सिटी स्मार्ट नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदों से जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में दस साल तक कांग्रेस सरकार रही। हर नागरिक का बुनियादी विकास हुआ। गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट केवल कांग्रेस सरकार ने ही दिए थे। मगर सत्ता में आने के बाद भाजपा ने गरीब लोगों का दमन शुरु कर दिया। सैलजा ने कहा कि विकास के मामले में गांव पिछड़े हुए हैं। न यहां पेयजल की सुविधा  है न ही चिकित्सा की। सड़कें भी जर्जर हैं।

बाबा साहेब ने दिया वोट का अधिकार

सैलजा ने ग्रामीणों से कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर ही वोट का अधिकार दिया था। उन्होंने कहा कि अब इस अधिकार के इस्तेमाल करने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अपने इस अधिकार से भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ दो। उन्होंने कहा कि इस बार काम की बजाय खुद पीएम मोदी राष्ट्रवाद व सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं  जोकि सेना के नाम पर अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उनकी जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र से गायब रहने वाले भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया को लोग सबक सिखाने का मन बना चुके हैं।

काम किया होता तो ऐसे विरोध न होता

अम्बाला संसदीय सीट से तीसरी बार मैदान में उतरी सैलजा ने कहा कि उन्होंने दस साल तक केंद्रीय मंत्री रहते हुए लोकसभा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। हजारों करोड़ की बड़ी योजनाएं वे केंद्र सरकार से लेकर आई थी। पर यूपीए सरकार के जाते ही भाजपा ने सभी योजनाओं पर ब्रेक लगवा दी। जो योजनाएं पूरी हुई उनका श्रेय भी भाजपा सांसद खुद ले रहे हैं। सैलजा ने कहा कि अगर भाजपा व उसके सांसद ने क्षेत्र के लिए काम किया होता तो शायद उन्हें हर जगह तीखे विरोध का सामना न करना पड़ता। सैलजा ने कहा कि खुद भाजपा कार्यकर्ताओं को ही अपने सांसद की तलाश के लिए गुमशुदगी के पोस्टर लगाने पड़े थे।

न्याय योजना बदलेगी 25 करोड़ लोगों की तकदीर

हर जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा लोगों का न्याय योजना की खूबियों का जोरदार प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह वह योजना है जोकि देश के पांच करोड़ परिवार के 25 करोड़ लोगों की तकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए तो खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक को 15-15 लाख रुपए देने की बात कही थी। युवाओं से भी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने व किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। मगर ये सभी वायदे झूठे निकले। पर कांग्रेस ऐसा कोई वायदा नहीं करेगी जोकि पूरा न हो सके। सत्ता में आते ही पांच करोड़ परिवारों की महिलाओं के खाते में सालाना 72 हजार रुपए जमा करवाएं जाएंगे। खाली पड़े 22 लाख पद भरे जाएंगे। साथ ही किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।

हर जगह हुआ भव्य स्वागत

केसरी के रामलीला ग्राउंड से शुरु हुआ सैलजा का प्रचार संभालखा से होता हुआ खान अहमदपुर, बराड़ा, थम्बड़, कसेरला खुर्द, उगाला, तंदवाल होते हुए नारायणगढ़ के रविदास मंदिर तक पहुंचा। हर जगह सैलजा का जोरदार स्वागत किया गया। फूलमालाओं के साथ ढोल की थाप पर ग्रामीणों ने सैलजा को पुरजोर समर्थन देने की बात कही। सैलजा ने भी कहा कि अगर जनता ने उसे सांसद बनाया तो उनका कर्ज सूत के साथ उतारा जाएगा। सोमबार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कुमारी सैलजा के लिए जमकर परचार किया।