Posts

IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

हरियाणा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाएगी

सिरसा, 5 जुलाई। 


             हरियाणा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाएगी। आगामी 4 अगस्त को सिरसा में इस पर्व को मनाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी जिसमें सिरसा जिला अग्रणीय रहेगा।


             हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं कार्यक्रम प्रमुख जगदीश चोपड़ा ने बताया कि सरकार ने महापुरुषों के जन्मदिन को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय लिया हुआ है। इसके तहत जिला व राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिरसा में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश भर से भारी संख्या में संगत भाग लेगी। 

For Sale


             उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं और अन्य लोगों में महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से जहां हम महापुरुषों को सच्चा सम्मान देते हैं वहीं उनके आदर्शों पर चलकर समाज व राष्टï्र के निर्माण में अपना योगदान देने के संकल्प को भी दोहराते हैं। 


             उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर पटना साहिब के लिए 2 विशेष ट्रेने सिरसा और अंबाला से रवाना की थी। पटना साहिब के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची थी। सरकारी स्तर पर अब तक का ये सबसे बड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि सिरसा में आगामी 4 अगस्त को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश भर की संगत भाग लेगी। 
चेयरमैन ने अपने कार्यालय कक्ष में लोगों की शिकायतें भी सुनी।

Watch This Video Till End….