Posts

*MC Chandigarh conducts anti-polythene raid in sector 26 Grain Market; 250 kg Single-Use Plastic seized*

महिला विकास निगम दे रहा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर

सिरसा, 7 अगस्त। 

लोन पर दी जा रही है 25 प्रतिशत तक सब्सिडी


                हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अब विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार चलाने के लिए बैंकों के माध्यम से तीन लाख तक का लोन दिया जाएगा। लोन पर 25 प्रतिशत अधिकतम 50 हजार रुपए की सब्सिडी हरियाणा महिला विकास निगम की तरफ से दी जाएगी।


यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाजिक जीवन को उठाने में सदैव तत्पर रहता है। हरियाणा महिला विकास निगम की और से समय-समय पर महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी स्कीमें चलाई जाती है।


                उन्होंने बताया कि निगम सभी वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार चलाने के लिए 1.50 लाख रुपए तक का लोन विभिन्न बैंकों के माध्यम से दिलाया जाता है जिसमें 10 प्रतिशत की सब्सिडी अधिकतम 5 हजार रुपये निगम द्वारा दी जाती है। उसी प्रकार अब विधवा महिलाओं के लिए लोन की राशि बढ़ा कर 3 लाख रुपये कर दी गई है और अनुदान राशि 25 प्रतिशत अधिकतम 50 हजार रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला अपना स्वरोजगार जैसे रेडीमेड, कपड़े मनियारी, ब्यूटी पार्लर, ऑटो, ई-रिक्शा इत्यादि कार्यों के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं।


                जिला प्रबंधक विजय सिंह ंने बताया कि एजुकेशन स्कीम के तहत ऐसी लड़कियां जिन्होंने बैंकों से एजुकेशन लोन लिया हुआ है उन्हें ब्याज पर निगम द्वारा 5 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इन स्कीमों की लाभ लेने के लिए इच्छुक महिलाएं जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम बाईपास रोड़ एमआइटीसी कॉलोनी गली नम्बर 1 में संपर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….