Posts

147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

योग शरीर व मन दोनों को करता है स्वस्थ : आदित्य देवीलाल

डबवाली, 21 जून।


               उपमंडल की अनाज मंडी के बी-ब्लोक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश भी मौजूद थे। मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  


               इस अवसर पर चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि आज योगा दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा अनेक बुराईयों की जड़ है और शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग विशेषकर युवा नशे से दूर रहें और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनियां में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह किसी धर्म, जाति, समुदाय का नहीं बल्कि सबका है और योग कहीं भी किया जा सकता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूर करना चाहिए जिसमें अधिकारीयो, कर्मचारियों सहित बच्चों को आधुनिक योग के बारे में बताया गया।


               एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि नियमित योग करने से हमें विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ती आती है। वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।


इस अवसर पर पतंजलि के योग प्रशिक्षकों ने सभी को योगाभ्यास करवाया और संबंधित सावधानियां बताई गई। योग शिवर का समापन शांतिपाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। 


             इस अवसर पर डीएसपी किशोरीलाल, एसएचओ कृष्ण दहिया, डा. नन्ही, तहसीलदार राजेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र मेहता, बीडीओ बलराज सिंह, करण सिंह, योग प्रशिक्षक सुमन, रमेश, लोकेशवर, सुनिल गोदारा, बीईओ बलजिंदर सिंह, दीपक सहित मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

21 जून, 2019 को पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष

पंचकूला:

20वीं सदी के महान गृहस्थ योगी : स्वामी देवीदयाल जी महाराज

बात 41 साल पुरानी है लेकिन लगता है जैसे कल की ही हो। मुझे 14 जून, 1978 को दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर दूर गढ़मुकतेश्वर के साथ लगते बृजघाट में एक 60 वर्षीय योगी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिनकी आंखों में दिव्य चमक थी और वे गजब की चुस्ती-फुर्ती के साथ योग आश्रम में निराश, हताश एवं बीमार लोगों को योगिक क्रियाओंं तथा योग आसनों के द्वारा नवजीवन प्रदान करवा  रहे थे। मैं उन दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से कानून की पढ़ाई कर रहा था। मैंने योग विद्या सीखने के उद्देश्य से उन योगी महाराज से विनती की कि वे मुझे अपने दिव्य आर्शीवाद से नवाजे। मेरा यह सौभाग्य रहा कि उन महान योगी महाराज ने 14 जून से 17 जून, 1978 तक अपने बृजघाट स्थित उस योग आश्रम में स्वयं चार दिनों तक मुझे योग साधना करवाई और भारतीय प्राचीन योग विद्या के महत्व से अवगत करवाया।   
वह योगी कोई और नहीं बल्कि 20वीं सदी के महान गृहस्थ योगी स्वामी देवीदयाल जी महाराज थे। सन 1920 में पाकिस्तान में फागुन मास की कृष्ण पक्ष छटी के शुभ दिन पर जन्मे बालक देवीदयाल जी को बचपन से ही साधू संतों की संगति पसन्द थी और वे सदैव योग विद्या को सीखने को आतुर रहते थे। युवावस्था में उनकी भेंट योगेश्वर श्री मुलखराज महाराज जी से हुई, जिन्होंने देवीदयाल जी को योग में दीक्षा देकर उन्हें अष्टïांग योग में पारंगत कर दिया। भारत की आजादी के बाद, योगीराज देवीदयाल जी महाराज ने पहला योग आश्रम सन 1951 में रोहतक शहर के गोहाना रोड़ पर स्थापित किया। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड·ऱ नहीं देखा और योग आसनों एवं योगिक क्रियाओं के द्वारा निराश, हताश एवं बीमार लोगों को नवजीवन प्रदान करने के पुनीत कार्य में जी-जान से जुट गये। उत्तर भारत में स्वामी देवीदयाल जी महाराज ने 40 योग दिव्य मंदिरों की स्थापना करवाई, जहां लाखों की संख्या में लोगों ने योग आसनों के द्वारा जीवन में स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहने के गुर सीखे। योग अभ्यास आश्रम, सन्यास मार्ग, कनखल (हरिद्वार) के प्रधान योगाचार्य स्वामी देवीदयाल जी महाराज ने दिल्ली, चण्डीगढ़, मनीमाजरा, पंचकूला, मोहाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, टोहाना, नरवाना, करनाल, पानीपत, सोनीपत तथा गुडग़ांव में योग दिव्य मंदिरों की स्थापना की, जहां पर लोगों को कई दशकों से नि:शुल्क योग साधना करवाई जाती है। योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों में साप्ताहिक योग शिविर लगाते थे और अपनी दिव्य दृष्टिï से स्थानीय लोगों में से पवित्र आत्माओं का चयन कर उनके द्वारा उस नगर व कस्बे में योग आश्रमों की स्थापना करवाते थे। राजस्थान में गंगानगर व संगरिया, उत्तर प्रदेश में बृजघाट, चांदपुर, बिजनौर, मेरठ आदि शहरों में भी स्वामी जी ने योग शिविर लगाते थे। आंध्र प्रदेश में सुप्रसिद्घ एडवोकेट श्री हनुमंता राव को अपना शिष्य बनाकर स्वामी जी के ने विजयवाड़ा, गन्नावरम तथा मच्छलीपटनम में योग दिव्य मंदिरों की स्थापना करवाई। इस प्रकार स्वामी योगीराज देवीदयाल महाराज ने लगभग 50 योग दिव्य मंदिर भारत के  विभिन्न राज्यों में स्थापित करवाए और किसी भी राज्य के योग दिव्य मंदिर की प्रोपर्टी में अपना नाम नहीं रखा। वे नि:संदेह 20वीं सदी के एक महान गृहस्थ योगी थे, जिन्होंने लाखों बच्चों एवं युवाओं को योग मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। वे कहा करते थे कि जीवन में दो ही बातें हैं- भोग या योग। उनका कहना था कि यदि तुम निरंतर भोग में लिप्त रहोगे तो न केवल स्वयं की नजरों में गिरते चले जाओगे बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर भी होते चले जाओगे और हमेशा चिंतातुर अवस्था में रहोगे। परंतु यदि प्रतिदिन आधा घण्टा भी योग साधना में लगाओगे तो तुम्हारी छुपी हुई दिव्य शक्तियां उजागर होंगी और जीवन भर तुम पूर्ण रूप से स्वस्थ्य एवं प्रसन्नचित रहोगे। वे कहा करते थे कि अपनी दिनचर्या में आधा घंटा योगसाधना के लिए समय निकालने वाला व्यक्ति कभी अस्पताल के चक्कर नहीं काटता क्योंकि योग आसनों एवं योगी क्रियाओं से वह अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रख सकता है।
योगीराज देवीदयाल जी महाराज खानपान पर भी बहुत जोर देते थे, उनका कहना था कि हमें हमेशा सात्विक एवं शाहाकारी भोजन ही करना चाहिए, मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए ताकि हमारे जीवन में निरंतर सतगुणों की बढ़ोतरी होती रहे और दुव्र्यसनों से हम बचे रहें। 
लेखक स्वयं को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता है कि 20वीं सदी के इन महान गृहस्थ योगी स्वामी देवीदयाल जी महाराज ने कृपा कर उसे 36 वर्ष पूर्व जन्माष्टïमी, 1983 के शुभ दिन के बह्मïमहुर्त में योग दीक्षा से नवाजा।

For Sale

 
लगभग 60 वर्षों तक योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज भारत के विभिन्न राज्यों में निशुल्क योग साधना शिविर लगाते रहे और योग के माध्यम से उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में खुशियां भर दी। 1 अगस्त, 1998 को दिल्ली के माडल टाऊन  स्थित भामाशाह मार्ग के योग दिव्य मंदिर में योगीराज स्वामी देवीदयाल जी बह्मïलीन हो गए। 
उनके प्रमुख शिष्यों में 93 वर्षीय श्री इंद्र सैन गांधी, पंचकूला (आजकल लखनऊ), बहिन शारदा जी व राजेश वैरागी, योगाचार्य कमल खन्ना व किशोर योगी तथा आन्ध्रा प्रदेश के विजयवाड़ा, गन्नावरम तथा मच्छलीपटनम के योग आश्रमों में सुप्रसिद्घ एडवोकेट श्री हनुमंता राव, राजस्थान के गंगानगर व संगरिया के योग आश्रमों में जादूगर शंकर सम्राट, पंजाब के पटियाला में योगाचार्य पवन कुमार तथा हिमाचल प्रदेश के रेणुका क्षेत्र में योगाचार्य शास्त्री जी अपने गुरु महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए योग के प्रचार-प्रसार कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं। चंडीगढ़ के सैक्टर-30 स्थित दिव्य योग मंदिर में योगाचार्य नेगी, शिवालिक एन्कलेव, मनीमाजरा के दिव्य योग मंदिर में योगाचार्या एवं आर्टिस्ट राम कुमार शर्मा, धमेन्द्र अबरोल, एस.के.गोयल व सुरेन्द्र गर्ग तथा बलटाना के योग आश्रम में योगाचार्य सोहन लाल ने भी अपने योग गुरु योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज के योग झंडे को मजबूती से अपने हाथों में थामा हुआ है। योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज द्वारा लेखक के माध्यम से सन 1984 में सिरसा के पुरानी कचहरी रोड़ पर स्थापित दिव्य योग मन्दिर में आजकल आर.के. भारद्वाज, योगाचार्य कुलवन्त ग्रोवर, दीना नाथ, अशोक मेहता, राजेन्द्र राठी तथा गर्ग जी  अपने योग गुरु स्वामी देवीदयाल जी महाराज का परचम फहराए हुए हैं। 
योगीराज देवीदयाल जी महाराज के पौत्र योगी डॉ. अमित देव, पी.एच.डी.(योग साईंस) आजकल भारत के कौने कौने में स्थापित योग आश्रमों में योग साधना करवाकर उन्हें नवजीवन प्रदान करने का पवित्र कार्य कर रहे हैं। 
योगीराज स्वामी देवीदयाल जी महाराज 20वीं सदी के एक महान गृहस्थ योगी थे और उनके पुत्र- अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु एम. लाल (दिल्ली) तथा रोहतक में सन 1951 में स्थापित प्राचीनतम योग दिव्य मंदिर में योगाचार्य अशोक कुमार जी गत 40 वर्षों से योग के प्रचार-प्रसार कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं।  
आज पूरी दुनिया ने योग के महत्व को समझा है और यू.एन.ओ. ने प्रति वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है और 5वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आज 21 जून,2019 को विश्व के 200 देशों में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। यू.एन.ओ. द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाने का श्रेय आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को ही जाता है। नि:संदेह योग ही हमें जीने की राह दिखाता है। 

– लेखक पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चण्डीगढ़ में एडवोकेट हैं तथा हरियाणा सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक हैं। 

Watch This Video Till End….

147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधकों व स्कूली बच्चों ने किया योग

करनाल:

 5वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गुरुवार को नई अनाज मंडल में पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने भी रिहर्सल में उपस्थित साधकों के साथ योग किया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार 21 जून को प्रात: 6 बजे नई अनाज मंडी परिसर में ही आयोजित किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में करनाल के सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि होंगे।

For Sale

उपायुक्त ने कहा कि आज पायलट रिहर्सल के अवसर पर जो भी योग क्रियाएं की गई हैं, मुख्य कार्यक्रम में भी सभी क्रियाएं ऐसे ही होंगी।

मुख्य स्टेज से जैसे क्रियाएं की जाएं वैसे ही अन्य को भी करनी चाहिए, गलत क्रिया करने से भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी तक जो व्यवस्था शेष रह गई हैं उनको समय से पूरा करें।

कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव व  जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजबीर लांग्यान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Watch This Video Till End….

147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

योग कार्यक्रम के लिए 3 हजार से भी अधिक लोगों ने किया पंजीकरण: डा. गिरीश चौधरी

सिरसा 17 जून।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद सुनीता दुग्गल होंगी मुख्य अतिथि


                 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां चरम पर है तथा जिला वासियों में भी इसके प्रति भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 3 हजार से भी अधिक लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।


                 यह जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ गिरीश चौधरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 18 जून सांय 5 बजे तक अपना पंजीकरण जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय में करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट आयुष निदेशालय पंचकूला में स्थापित कंट्रोल रूम में भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि 20 जून को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रातः 7:00 से 8 :  00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में में में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन बाल भवन से शुरू होकर स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सम्पन्न होगी। इस मैराथन में स्कूलोंए कॉलेजों के छात्र-छात्राएंए जन साधारणए योग संस्थान, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीए एनएसएसए एनसीसीए नेहरु युवा केंद्र, एनसीसी, खेल विभाग से खिलाड़ी, स्काउटस और गाईडस हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी विधाभागध्यक्षों से भी कहा है कि वे अपने-अपने कर्मचारियों को योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा उनका पंजीकरण करवाएं।


                   उन्होंने बताया कि 21 जून को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी करेंगी। इसी प्रकार जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय योग कार्यक्रम होने के उपरांत ’हृदय रोग का योग से उपचार’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में वक्ताओं द्वारा योग के लाभों पर व्याख्यान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद में आयोजित होने वाले में चेयरमैन पवन बेनीवाल, रानियां में चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, कालांवाली चेयरपर्सन राम अवतार वाल्मीकि, डबवाली में चेयरमैन आदित्य देवीलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।


                   उन्होंने बताया कि इस योग कार्यक्रम में सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, एनजीओ, धार्मिक व सामाजिक संस्थाए, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, पुलिस, पंचायत, स्वास्थ्य, आयुष, पतंजलि योग समिति व राजनीतिक क्षेत्र से जुडे़ लोग, आमजन व अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, आयुष विभाग व पतंजलि योग समिति द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर शारीरिक शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन के योग प्रोटोकोल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। 

For Sale


                   उन्होंने बताया कि भारत ने योग के रुप में विश्व को एक अमूल्य उपहार दिया है। आज समस्त देशों ने स्वीकार किया है कि योग मनुष्य में मानसिक व शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करने के साथ.साथ सदाचार एवं अनुशासन जैसे गुणों को भी पैदा करता है। उन्होंने बताया कि योग का सीमाएं आज बहुत विशाल हो चुकी हैए आज प्रत्येक देश योग के महत्व को समझने लगा है। योग के माध्यम से गंभीर बीमारियों से मनुष्य को आसानी से निजात मिल सकती हैए योग प्रत्येक मनुष्य के लिए है चाहें वह छात्र होए गृहणी होए कर्मचारी होए बिजनेसमेन होए योग सबके लिए उपयोगी है। योग किसी एक व्यक्तिए धर्मए समुदाय के लिए नहीं बल्कि सबके लिए है।


                   उन्होंने शहर वासियोंए सामाजिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढाएं तथा योग के जीवन में महत्व के बारे में जाने।

Watch This Video Till End….