Posts

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का करवाएं निवारण

ग्रीन फील्ड स्थित कार्यालय पर शनिवार को हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी का सम्मान किया गया।

फरीदाबाद:

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गजेंद्र भड़ाना के ग्रीन फील्ड स्थित कार्यालय पर शनिवार को हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी का सम्मान किया गया।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जोशी हरियाणा भाजपा के महामंत्री भी हैं। कार्यकर्ताओं ने जोशी का फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। 

For Sale

इस मौके पर जोशी ने कहा, भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। उन्होंने इसके लिए अपना उदाहरण दिया।

कहा, भाजपा का एक ही मकसद है कि देश की जनता को उसका हक मिलना चाहिए। जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के आयाम स्थापित हो रहे हैं।

Global spaces
For Sale

लोग भाजपा सरकार से खुश हैं। लोकसभा चुनाव में यह साफ हो चुका है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा जीतकर सरकार बनाएगी। 

स्वागत और सम्मान समारोह में आर्य अनित, आर्य कर्मवीर, आर्य सरजीत, आर्य पंकज, दीपक, बाबू साहेब ठाकुर, पवन भाटी, हरिओम, हरिकान्त, राजेश, अभय भडाना, बबली, संजीव झा, ब्रह्म, महेन्द्र, महेश, भाटी और विनय मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Watch This Video Till End….